धार्मिक

इस नवरात्रि माता रानी से जुड़े करें ये 9 उपाय, भक्तों की हर मनोकामनाएं होंगी पूरी

माता रानी की पूजा-आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर से आरंभ होने जा रहे हैं। नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा की जाती है। यह समय माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। भक्त इस समय के दौरान व्रत रखते हैं और माता रानी की भक्ति में लीन रहते हैं। ऐसा बताया जाता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर माता रानी का आशीर्वाद रहता है उस व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं। व्यक्ति अपना जीवन हंसी-खुशी व्यतीत करता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यदि नवरात्रि के दिनों में माता रानी से जुड़े हुए कुछ उपाय किए जाए तो इससे माता दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है। इतना ही नहीं बल्कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। आखिर नवरात्रि के दिनों में कौन से उपाय करके माता रानी को प्रसन्न किया जा सकता है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

इस नवरात्रि करें माता रानी से जुड़े ये उपाय

  • जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं नवरात्रि के 9 दिनों तक माता रानी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। आप नवरात्रि के समय 9 दिनों तक माता की पूजा अवश्य करें और पताका खरीद कर नवमी के दिन माता के मंदिर में लगा दीजिए। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो विदेश यात्रा की मनोकामना पूर्ण होगी।
  • अगर आप आर्थिक परेशानियों से गुजर रहे हैं तो नवरात्रि के समय चांदी की कोई भी शुभ सामग्री लाकर देवी मां को समर्पित कीजिए। इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

  • अगर आप नवरात्रि के किसी भी दिन घर में गाय का घी लाकर रखते हैं तो इससे आरोग्य जीवन की प्राप्ति होती है। माता रानी की कृपा से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
  • अगर आप चाहते हैं कि नौकरी के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिले तो आप इस नवरात्रि पर तीन नारियल लाकर पहले घर में रखिये और नवमी के दिन इस नारियल को मंदिर में अर्पित कर दीजिए।

  • वर्तमान समय में सभी लोगों का सपना होता है कि वह अपने घर में रहें। अगर आप चाहते हैं कि आपका खुद का घर हो तो आप नवरात्रि में मिट्टी का छोटा सा घर लाकर पूजा स्थल में रखिए। मान्यता अनुसार इस उपाय को करने से घर का सपना शीघ्र ही पूरा होता है।
  • अगर आप नवरात्रि के समय धूप, सुगंध, अगरबत्ती, या चमकीली सफेद सामग्रियां खरीदते हैं तो इससे आपके व्यक्तित्व का आकर्षण बढ़ता है।
  • यदि आप सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इस नवरात्रि समस्त सुहाग श्रृंगार सामग्रियां खरीद कर काली माता को नवमी के दिन अर्पित कीजिए।

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको अपने हर कामकाज में सफलता हासिल हो तो आप इस नवरात्रि पर मौली खरीद कर उस पर 9 गांठ लगाकर देवी मां को समर्पित कीजिए। इस उपाय को करने से हर काम में सफलता मिलती है।
  • अगर आप धन संपत्ति की प्राप्ति करना चाहते हैं तो इस नवरात्रि पर आप 9 दिनों में किन्नर से पैसे लेकर आप अपने धन रखने के स्थान या पर्स में रख लीजिए। इस उपाय को करने से अपार धन संपत्ति की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Back to top button