बॉलीवुड

किसिंग के समय बेकाबू हो जाते थे विनोद खन्ना, माधुरी के काट दिए थे होंठ, डिंपल जान बचा भागी थी

विनोद खन्ना बीते जमाने के जाने माने अभिनेता था। आज वे हमारे बीच नहीं हैं। साल 2017 में उनका कैंसर की वजह से निधन हो गया था। 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में जन्में विनोद खन्ना की आज 74वीं बर्थ एनीवर्सरी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर विलन की थी, लेकिन फिर वे हीरो का रोल करने लगे और हिट हो गए। जब वे बड़े पर्दे पर आते थे तो लोग तालियां बजाने लगते थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में लगभग 150 फिल्में की थी।

विनोद खन्ना अपनी फिल्मों के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। खासकर फिल्म सेट पर हिरोइन संग किसिंग सीन को लेकर उन्होंने बहुत सुर्खियां बटोरी है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जब वे फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को ‘किस’ करते समय बेकाबू हो गए थे।

माधुरी को kiss करते हुए काट दिए थे होंठ

माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना ने साथ में ‘दयावान’ फिल्म की थी। इसका एक kiss सीन बड़ा ही चर्चा में रहा है। इस सीन में विनोद को माधुरी के होंठों पर kiss करना था। ऐसे में जब उन्होंने ये सीन दिया तो वे बेकाबू हो गए थे। आलम ये था कि उन्होंने माधुरी के होंठ इस कदर काट लिए थे कि उनमें से खून निकलने लगा था। इस सीन के बाद माधुरी को कई लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा था।

डिम्पल कपाड़िया को देख हुए थे बेकाबू

सिर्फ माधुरी ही नहीं बल्कि डिम्पल कपाड़िया के साथ भी एक रोमांटिक सीन फिल्माते हुए विनोद खन्ना बेकाबू हो गए थे। यह ‘परम धरम’ फिल्म की बात है। इसे महेश भट्ट डायरेक्ट कर रहे थे। फिल्म में एक किसिंग सीन था। महेश भट्ट ने जैसे ही एक्शन बोला तो विनोद खन्ना अक्षय कुमार की सांस (डिंपल कपाड़िया) को पकड़ ‘किस’ करने लगे थे।

फिर जब महेश भट्ट ने कट कहा तो भी वे रुक नहीं रहे थे। ऐसे में डिम्पल घबरा गई थी और उन्होंने खुद को विनोद की पकड़ से छुड़ाया था। इसके बाद वे डरकर मेकअप रूम में छिप गई थी। विनोद की इस हरकत से डिम्पल बहुत नाराज हुई थी। उन्होंने आगे की शूटिंग करने से भी मना कर दिया था। हालांकि बाद में महेश भट्ट ने उनसे माफी मांग उन्हें मना लिया था।

माधुरी और डिम्पल दोनों ही अभिनेत्रियों संग विनोद कि कई बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज़ आज भी इंटरनेट पर वायरल हैं। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

Related Articles

Back to top button