ऐसा क्या बोल दिया KRK ने रणवीर-दीपिका के बारे में की लोगों ने जमकर कर दी खिंचाई

दुनिया में अजीब लोगों की कमी नहीं है। कई ऐसे नमूने हमारे आस-पास ही मिल जायेंगे। भारत में भी इसी तरह का एक नमूना रहता हैं, जिसे लोग KRK यानि कमाल राशिद खान के नाम से जानते हैं। KRK अपने विवादित बयानों के लिए जानें जाते हैं। समय-समय पर वह कोई ना कोई ऐसी बात कर ही देते हैं कि मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर खिंचाई हो जाती है।
दीपिका-रणवीर को बनाया अपना निशाना:
KRK ने हाल ही में अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक ऐसी विवादित टिप्पणी की है, कि लोग जमकर उनकी टांग खींच रहे हैं। दरअसल KRK ने इस बार बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को अपना निशाना बनाया और कुछ ऐसा कह दिया कि हर जगह हल्ला मच गया। इस बार KRK ने दोनों के रिश्तों को लेकर विवादित टिप्पणी की है।
किसी कीमत पर नहीं करेंगे शादी:
हाल ही में रणवीर ने दीपिका को शादी के लिए प्रपोज किया। इसपर KRK ने टिप्पणी कर दी और भविष्यवाणी करते हुए कह डाला कि दोनों कभी शादी नहीं करेंगे। मैंने कहा था कि सुशांत सिंह और अंकिता लोखंडे शादी नहीं करेंगे, आज यही सच है। आज मैं ये भी कहता हूँ कि रणवीर सिंह दीपिका से किसी भी कीमत पर शादी नहीं करेंगे और ऐसा ही होगा। KRK ने अपने ट्वीट में कहा कि दोनों प्रेमी नहीं बल्कि एक दुसरे के साथ अपने मतलब के लिए हैं।
लोगों ने दिया ऐसा जवाब कि हो गयी बोलती बंद:
यह पहली बात नहीं है जब KRK ने किसी के बारे में इस तरह की विवादित टिप्पणी की है। KRK इसी काम के लिए जाने जाते हैं। भले ही उन्हें किसी काम का गुण ना हो, लेकिन वह दूसरों के काम में हजार गलतियाँ निकालने में माहिर हैं। हालांकि KRK के ट्वीट का जवाब उन्हें तुरंत लोगों ने दे दिया। लोगों ने ऐसे-ऐसे जवाब दिए कि KRK का मुँह ही बंद हो गया।