बॉलीवुड

इन चार अभिनेत्रियों पर फिदा हो गए थे शादीशुदा सनी देओल, चौथी नंबर वाली से अब भी है रिश्ता

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं और अपनी लाइफ वो प्राइवेट ही रखते हैं। 80 और 90 के दशक में सनी देओल बॉलीवुड के सुपर स्टार हुआ करते थे और इन्होंने कई सारी हिट फिल्म दी थी। सनी देओल ने कई सारी अभिनेत्रियों के साथ काम किया था और इस दौरान इनका खूब अफेयर भी चला था। शादीशुदा होने के बाद भी सनी देओल की अफेयर की खबरें आती रहती थी और इस दौर में इन्होंने चार अभिनेत्रियों को डेट किया था।

इन अभिनेत्रियों के साथ चला था अफेयर

अमृता सिंह

अमृता सिंह 80 और 90 के दशक की फेमस अभिनेत्री हुआ करती थी और इनके साथ ही सनी देओल ने अपनी पहली फिल्म की थी। जिसका नाम ‘बेताब’ था। ये फिल्म साल 1983 में आई थी और ये एक लव स्टोरी थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सनी देओल और अमृता सिंह का अफेयर शुरू हुआ था।

कहा जाता है कि अमृता सनी देओल से शादी करना चाहती थी। लेकिन उनकी मां ने ये शादी नहीं होने दी। क्योंकि सनी देओल के शादीशुदा थे। जिसके कारण इनकी शादी ना हो सकी।

मीनाक्षी शेषाद्रि

मीनाक्षी शेषाद्रि ने सनी देओल के साथ कई सारी फिल्मों में काम किया है और इनकी जोड़ी हिट मानी जाती थी। इनकी पहली फिल्म साल 1987 में आई थी जो कि ‘डकैत’ थी। साल 1988 में इन दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। उस समय ये दोनों फिल्म ‘दामिनी’ की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन किन्हीं कारणों से इनका ये रिश्ता टूट गया।

रवीना टंडन

सनी और रवीना फिल्म जिद्दी और श्रत्रिय की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। कई सालों तक इन दोनों का अफेयर चला था। हालांकि कुछ समय बाद ये अलग हो गए और इनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई।

डिंपल कपाड़िया

डिंपल कपाड़िया सनी से शादी करने को तैयार थी। लेकिन सनी ने अपनी पत्नी को तलाक देने से मना कर दिया था। हालांकि इसके बाद भी सनी और डिंपल कपाड़िया ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और ये अक्सर एक साथ नजर आते थे। कहा जाता है कि इनके प्यार की शुरुआत मंजिल-मंजिल फिल्म से हुई थी। उस दौरान सनी और उनकी पत्नी पूजा के बीच दूरियां आ गई थी। जिसके कारण सनी डिंपल कपाड़िया के करीब चले गए थे।

कई सालों तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद ये दोनों अलग हो गए थे। हालांकि साल 2017 में डिंपल कपाड़िया और सनी को एक साथ फिर से देखा गया था। ये दोनों लंदन में एक साथ धूमते हुए नजर आए थे। वहीं जब डिंपल की मां का निधन हुआ था तो उस समय भी सनी देओल इनसे मिलने के लिए पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button