धार्मिक

प्रतिभा की धनी होती हैं अक्टूबर में जन्मी लड़कियां, जाने इनसे जुड़ी अन्य खूबियां

अक्टूबर के महीने से सर्दियों का मौसम शुरू हो जाता है। अक्टूबर ऐसा महीना होता है, जिसमें न तो ज्यादा गर्मी लगती है और ना ही ज्यादा ठंडी लगती है। लिहाजा इस महीने में जन्म लेनी वाली लड़कियां भी मिली जुली स्वभाव की होती हैं। आइए जानते हैं, इन लड़कियों में पाई जाने वाली बेहतरीन खूबियों के बारे में..

आकर्षक व प्रभावशाली

ये लड़कियां दिखने मेें काफी आकर्षक और खूबसूरत होती हैं। साथ ही ये अपने पर्सनैलिटी से सबको अपनी तरफ आकर्षित करने का माद्दा रखती हैं, यही वजह है कि जो भी इनसे मिलता है, हर कोई इनका दोस्त बनना चाहता है। लिहाजा इन  लड़कियों की फ्रेंड लिस्ट काफी लंबी होती है।

सकारात्मक सोच रखने वाली 

अक्टूबर माह में जन्म लेने वाली लड़कियां जीवन में आने वाली हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करती हैं। चाहे कोई भी परिस्थिति क्यों ना हो, ये कभी निराश नहीं होते और ना ही नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी होने देते हैं। ये  हमेशा सकारात्मक सोच रखती हैं और जीत हासिल करती हैं।

रोमांटिक

इनके लव लाइफ की बात करें तो ये लड़कियां काफी रोमांटिक होती हैं। अगर इन्हें किसी से प्यार होता है तो ये उस प्यार को जाहिर करने से कभी कतराती नहीं हैं। जब रिलेशनशिप में होती हैं तो ये अपने पार्टनर के लिए कुछ भी करने को  तैयार रहती हैं। ये लड़कियां अपने पार्टनर का हर मोड़ पर साथ निभाती हैं और एक अच्छी पार्टनर साबित होती हैं।

शांत स्वभाव 

ये लड़कियां किसी को जल्दी से जज नहीं करती हैं, ऐसा करना इन्हें गलत लगता है। साथ ही ये छोटी छोटी गलतियों पर जल्दी से गुस्सा नहीं होती हैं बल्कि सामने वाले की गलतियों को सुधारने का प्रयास करती हैं। ये स्वभाव से बेहद शांत होती हैं और हमेशा अपने इमोशन्स पर कंट्रोल रखना जानती हैं।

ईमानदारी

इन लड़कियों को झूठ बोलना कभी पसंद नहीं होता है, ये हमेशा सच के साथ खड़ी रहती हैं। स्वाव से ईमानदार ये लड़कियां कभी किसी के पीठ पीछे बुराई नहीं करती हैं। ये जिस किसी के साथ भी रिश्ता बनाती हैं, चाहे वो दोस्त हो या पार्टनर हो,  उस रिश्ते को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं। साथ ही ये चाहती हैं कि इनका पार्टनर भी ईमानदारी के साथ रिश्ता निभाए, क्योंकि ये लड़कियां धोखा सहन नहीं कर पाती हैं।

आशावादी

अक्टूबर में जन्म लेने वाली लड़कियां कभी किसी चीज को लेकर निराश नहीं होती हैं, इनके आशावादी गुण के कारण ये बुलंदियों के शिखर पर पहुंचती हैं। ये किसी भी काम को पूरे दृढ़ निश्चय के साथ पूरा करने में जुट जाती हैं। यही नहीं बल्कि ये अपने सकारात्मक स्वभाव के कारण दूसरों को भी सही की राह दिखाती हैं और एक बेहतरीन लीडर बनकर उभरती हैं।

मुश्किलों से लड़ने वाली 

ये लड़कियां हर मुश्किल परिस्थिति से डटकर लड़ती हैं, ये किसी भी परिस्थिति से घबराती नहीं हैं बल्कि शांत मन से उसका हल निकालने का प्रयास करती हैं। इसके अलावा ये ज्यादा भविष्य के बारे में सोच सोचकर परेशान नहीं होती हैं बल्कि वर्तमान में जीना इन्हें ज्यादा पसंद होता है।

खर्चीली 

तमाम खूबियां होने के बावजूद ये लड़कियां पैसों के मामले में काफी लापरवाह होती हैं और फिजूल की चीजों में ज्यादा खर्च करती हैं। इन्हें लग्जरी लाइफ पसंद होता है। नई नई जगहों पर घूमने जाना, शॉपिंग करना इन्हें काफी अच्छा लगता है। अक्टूबर माह में जन्म लेने वाली लड़कियां न सिर्फ  अपने लिए बल्कि अपने परिवार और दोस्तों के लिए भी पैसे खर्च करने से नहीं हिचकिचाती हैं।

सपनों में जीने वाली

ये लड़कियां अक्सर सपनों में खो जाती हैं और चीजों को अपने हिसाब से देखने का प्रयास करती हैं। ये इनकी एक खामी भी कही जा सकती है।

समझदार

ये किसी भी चीज को जल्दी समझने में सक्षम होती हैं, साथ ही इन्हें अपने आस पास के लोगों का दिमाग पढ़ना भी काफी अच्छे से आता है। इस तरह की लड़कियां अपने करियर में स्टॉक मार्केट, काउसलिंग और कला के क्षेत्र में अपना करियर बनाती हैं।

बातों को दिल पर लगाने वाली 

वैसे तो अक्टूबर के महीने में जन्म लेनी वाली लड़कियां काफी स्ट्रांग पर्सनैलिटी की होती है, मगर ये कभी कभी छोटी छोटी बातों को दिल पर लगा लेती हैं और रूठ जाती हैं।

Related Articles

Back to top button