ये हैं बिहार के बाहुबली नेताओं की पत्नियां, खूबसूरती में देती हैं एक्ट्रेस को भी मात
बिहार में चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे सियासी सरगर्मी बढ़ती ही जा रही है। राजनीतिक दलों में सीटों को लेकर खींचतान बढ़ रही है। बहरहाल इन दिनों बिहार के बाहुबलियों की चर्चा भी जोरों शोरों से हो रही हैं। बता दें कि बिहार चुनाव में बाहुबलियों का काफी अहम रोल माना जाता है, कई बार तो बाहुबली किंग मेकर की तरह भी उभर कर सामने आए हैं। बिहार में आज भी लोगों के बीच बाहुबलियों का खौफ है। खैर, आज हम बाहुबलियों के बारे में नहीं बल्कि उनकी पत्नियों के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्होंने अपने बाहुबली पतियों के राजनीतिक विरासत को संभाल कर रखा है।
हिना शहाब
राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन इन दिनों जेल की हवा खा रहे हैं, लेकिन बाहर उनकी राजनीतिक पारी को उनकी पत्नी हिना शहाब आगे बढ़ा रही हैं। हालांकि हिना चुनाव जीतने में सफल नहीं रही हैं, उन्होंने सिवान लोकसभा सीट से 3 बार चुनाव लड़ा और तीनों बार हार का सामना करना पड़ा।
रंजीता रंजन
बिहार की राजनीति में इन दिनों पप्पू यादव का नाम जोरो शोरों से लिया जा रहा है। दरअसल पप्पू यादव ने अपनी खुद की नई पार्टी बनाई है और चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं उनकी पत्नी रंजीता रंजन भी राजनीति से अछूती नहीं हैं, वो भी पप्पू यादव का भरपूर साथ दे रही हैं। बता दें कि रंजीता लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं।
नीलम सिंह
बिहार के मोकामा विधानसभा सीट से विधायक बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह भी राजनीति में एंट्री कर चुकी हैं।2019 के लोकसभा चुनाव में अनंत सिंह ने कांग्रेस से अपनी पत्नी के लिए टिकट की मांग की थी, कांग्रेस ने नीलम सिंह को टिकट भी दिया, लेकिन वो हार गईं।
लवली सिंह
पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह इन दिनों जेल में हैं, जबकि बाहर उनकी पत्नी लवली सिंह राजनीति के मैदान में उतरकर अपने पति की विरासत संभाल रही हैं। बता दें कि लवली सिंह सांसद भी रह चुकी हैं।
कविता सिंह
सीवान क्षेत्र के बाहुबली अजय सिंह की पत्नी कविता सिंह सांसद रह चुकी हैं। कविता ने जेडीयू की टिकट से चुनाव लड़कर आरजेडी की प्रत्याशी हिना शहाब को हराया था। याद दिला दें कि हिना शहाब बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्नी हैं।
वीना देवी
बाहुबली सूरजभान सिंह भी बिहार की राजनीति का जाना पहचाना नाम है। उनकी पत्नी मुंगेर लोकसभा सीट से सांसद हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में वीना ने बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम को हराया था।