समाचार

राजस्थान बना रेप में No 1, 19 साल की युवती को अगवा कर 8 दिन तक 9 लोगों ने किया दुष्कर्म

राजस्थान राज्य से हाल ही के दिनों में कई सारी दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं। जिससे की राज्य सरकार पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि इन घटनाओं को रोकने में प्रशासन पूरी तरह से असफल रहा है। ताजा मामला राज्य के चूरू जिले का है। जहां पर एक लड़की को अगवा कर उसके साथ 9 लोगों ने दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि युवती को पहले अगवा किया गया और आठ दिनों तक उसके साथ रेप किया गया।

अलग-अलग जगहों पर जाकर किया गया रेप

पीड़िता के अनुसार उसे अलग-अलग-जगहों पर ले जाया गया और उसके साथ रेप किया गया। पीड़िता की आयु महज 19 साल की है। पीड़िता ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसे अगवा कर लिया गया था। जिसके बाद उसे कई जगहों पर ले जाया गया और आठ दिनों तक उसके साथ नौ लोगों ने रेप किया। पीड़िता के अनुसार उसे आरोपी बंधक बनाकर चूरू के राजगढ़, जयपुर और सीकर के नीमकाथाना ले गए। जहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

हैरानी की बात ये है कि ये आरोपी खुले आम पीड़िता को एक जगह से दूसरी जगह ले जाते रहे और किसी को इसकी भंग भी नहीं लगी। ये आरोपी इतने बेखौफ थे कि इन्हें पकड़े जाने तक का डर नहीं था। हालांकि अब पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और इनकी तलाश जारी है। पीड़िता ने विक्रम पूनिया, देवेंद्र पूनिया, बंटी, राहुल, शुभम, हेमंत, मुकेश गुर्जर और दो अन्य के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है।

फॉर्म भरवाने के बहाने से किया अगवा

इस मामले के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि इन आरोपियों में से एक पीड़िता का परिचित है और उसने ही पीड़िता को अगवा किया था। ये युवती को फॉर्म भरवाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसे अगवा कर लिया। युवती को अगवा कर ये उसे राजगढ़ के एक मकान में ले गया। जहां अन्य आरोपियों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। वहीं आरोपियों ने पीड़िता को धमकाया भी और उसे मुंह बंद रखने को कहा। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने युवती को धमकाते हुए कहा कि अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

होटल में ले जाकर भी किया रेप

पुलिस के अनुसार ये आरोपी पीड़िता को एक होटल में भी ले गए थे, जहां पर इसके साथ रेप किया गया। जयपुर के एक होटल में इन आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया और इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर उठाए सवाल


इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि ‘पिछले कुछ दिनों से राजस्थान मीडिया में ऐसी कोई हेडलाइन नहीं है, जिसमें दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र ना हो। अब चूरू के नवां गांव में सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने ये साबित कर दिया है कि राजस्थान में जंगलराज की स्थिति चरम पर है तथा सरकार का पुलिस प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है।’

पीड़िता को राजगढ़ के राजकीय अस्पताल में चिकित्सा जांच के लिए भर्ती किया है। जबकि आरोपियों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि हाल की के दिनों में राजस्थान राज्य में एक के बाद एक रेप की वारदातें हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button