बॉलीवुड

50 साल की हुई शाहरुख की बीवी गौरी खान, एक जमाने में पति को छोड़ भाग गई थी, फिर ऐसे वापस आई

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और गौरी की जोड़ी बॉलीवुड में बहुत पॉपुलर है। इन दोनों ने साल 1991 में शादी रचाई थी। तब से लेकर अब तक इन दोनों की शादी अच्छी बनी हुई है। ये दोनों अभी तक अलग नहीं हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख के लिए गौरी को पाना इतना आसान भी नहीं था। इसके लिए उन्होंने कई पापड़ बेले थे। आज गौरी खान के 50वें जन्मदिन पर हम आपको इस कपल की लव स्टोरी बताने जा रहे हैं।

शाहरुख की बीवी का असली नाम गौरी छिब्बर है। वे शादी के बाद गौरी खान बनी गई। गौरी एक मिडल क्लास फैमिली से आती हैं जबकि तब शाहरुख एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन दिनों शाहरुख के पास न तो कोई नौकरी थी और न ही वे कोई एक्टिंग करते थे। ऐसे में उनका गौरी के परिवार को शादी के लिए मनाना और भी मुश्किल था। ऊपर से दोनों के धर्म भी अलग अलग थे।

वैसे तो शाहरुख गौरी की लव लाइफ हमेशा ही अच्छी रही है, लेकिन इनके जीवन में एक पल ऐसा भी आया था जब गौरी शाहरुख से ब्रेकअप कर गुस्से में दिल्ली से मुंबई चली गई थी। ऐसे में शाहरुख गौरी को मनाने उनके पीछे पीछे मुंबई गए थे।

दरअसल शाहरुख और गौरी की मुलाकात साल 1984 में दिल्ली में हुई थी। तब शाहरुख बेहद रिजर्व और पोजोसिव टाइप के बॉयफ्रेंड थे। यहां तक कि उन्हें गौरी का खुले बाल कर घूमना या दूसरों से बातचीत करना भी पसंद नहीं था। वे इस बात को लेकर गौरी को कई बार टोक देते थे। नतिजन गौरी शाहरुख की ये हरकतें बर्दाश्त नहीं कर पाई। उन्होंने इससे तंग आकर शाहरुख से बातचीत बंद कर दी।

वे अब न तो शाहरुख से मिलती थी और न ही उनका फोन उठाती थी। फिर एक पल ऐसा आया जब वे शाहरुख को छोड़ मुंबई चली गई। ऐसे में शाहरुख भी गौरी को ढूंढने मुंबई जा पहुंचे। उन्होंने इतने बड़े शहर में गौरी को ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मिली। फिर हार मान वे अक्सा बीच पर आकर खड़े हो गए। तभी उदास खड़े शाहरुख को अचानक वहां गौरी दिख गई। ऐसे में दोनों ने एक दूसरे को गले लगा लिया। इस पल के बाद से दोनों आज तक साथ हैं। फिर कभी एक दूसरे से दूर नहीं हुए।

शादी के बाद इनके तीन बच्चे भी हुए जिनके नाम आर्यन, सुहाना और अबराम खान है।

Related Articles

Back to top button