अजब ग़जब

रद्दी के समान है इस देश की करेंसी, 25 लाख में मिलता है एक कप कॉफी, 1 लाख में आते हैं दो आलू

वेनेजुएला सरकार एक लाख के करेंसी नोट जारी करने वाली है। सुनने में एक लाख की करेंसी काफी अधिक लगती है। लेकिन इस देश में एक लाख की कीमत ना के बराबर ही है। वेनेजुएला देश दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में स्थित है और एक समय में ये देश काफी अमीर हुआ करता था। लेकिन अब इस देश की हालत काफी खराब हो चुकी है और ये गरीबी की ओर बढ़ता जा रहा है। वेनेजुएला की खराब अर्थव्यवस्था के कारण इस देश की जनता भुखमरी की ओर जा रही है और यहां की सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही है।

वेनेजुएला सरकार ने अपने देश के हालातों को सही करने के लिए एक लाख के नोट जारी करने का फैसला किया है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि इस देश में एक लाख की कीमत ना के बराबर है। एक लाख के नोट से इस देश के लोग केवल दो आलू ही खरीद सकते हैं। इस देश में महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि यहां के लोगों को कॉफी पीने के लिए लाखों रुपए चुकाने पड़ते हैं।

इस वजह से ये देश हुआ गरीब

वेनेजुएला दुनिया के अमीर देशों में गिना जाता था। इस देश में तेल का विशाल भंडार हुआ करता था। लेकिन आज ये देश महामंदी के दौर से गुजर रहा है और इस देश की करेंसी की कीमत रद्दी के सामान हो गई है। इस देश में एक कप कॉफी की कीमत 25 लाख बोलिवार (वेनेजुएला की मुद्रा) है। वहीं एक किलो टमाटर खरीदने के लिए यहां के लोगों को 50 लाख बोलिवार देने पड़ते हैं।

आ गई है नोटों की किल्लत

वेनेजुएला में नोटों की भारी किल्लत हो गई है और नोट छापने के लिए इस देश के पास पेपर तक नहीं है।। जिसके कारण नोट छापने के लिए ये देश पेपर बाहर से मंगा रहा है। यहां की सरकार ने एक इटैलियन कंपनी से 71 टन सिक्योरिटी पेपर खरीदा है और एक लाख बोलिवार के नोट जारी करने का फैसला किया है।

खबरों के अनुसार वेनेजुएला में महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि यहां के लोग महीने भर काम करके थोड़े से ही पैसे कमा पा रहे हैं। जिससे की 2-3 दिन का ही खाना उनको मिल पा रहा है।

छोड़कर जा रहे हैं देश

वेनेजुएला के बिगड़े हालातों को देखते हुए इस देश के लोग अब दूसरे देशों में जाकर बस रहे हेैं। इस देश के हालात कितने खराब हैं, इसका अंदाजा आप इसी चीज से लगा सकते है कि यहां एक लाख बोलिवार की कीमत महज 0.23 डॉलर यानी करीब 17 रुपये ही है।

Related Articles

Back to top button