धार्मिक

नवरात्रि के दौरान बस करें दे ये काम, मिल जाएगी माता रानी की विशेष कृपा, हो जाएगी हर कामना पूरी

17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां नव दुर्गा के नौ रुपों का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि शारदीय नवरात्रि के दौरान अगर सच्चे मन से मां दूर्गा की पूजा की जाए और इनकी चौकी घर में रखी जाए, तो भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। वहीं आज हम आपको नवरात्रि के कुछ उपाय बताने वाले हैं। इन उपायों को करके मां आसानी से प्रसन्न हो जाती हैं और जो आप चाहते हैं वो आपको मिल जाता है।

करें इन चमत्कारी उपायों को- 

चांदी का सिक्का करें अर्पित

मां दुर्गा की पूजा करते समय आप उन्हें एक चांदी का सिक्का अर्पित करें। नवरात्रि के पहले दिन आप चौकी की स्थापना करें। उसके बाद पूजा करते समय सबसे पहले लक्ष्मी गणेश का सिक्का या चांदी का नारियल मां नव दुर्गा को अर्पित करें। वहीं नवरात्रि के आखिरी दिन आप इस सिक्के को उठाकर अपनी तिजोरी में रख दें। ये उपाय करने से आपको धन लाभ होगा और आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।

धन लाभ के लिए आप ये उपाय भी कर सकते हैं। इस उपाय के तहत आप नवरात्रि के दौरान किसी किन्नर से पैसा लेकर उसे एक लाल रंग के कपड़े में बांध दें। उसके बाद इस कपड़े को आप अपने पर्स या आलमारी की तिजोरी में रखें।

पति की लंबी आयु के लिए

अपने पति की लंबी आयु के लिए सुहाग महिला, नवरात्रि के आखिरी दिन मां दुर्गा को लाल चूड़ी, बिंदी, सिन्दूर और चुनरी अर्पित करें। मां को ये चीजें अर्पित करने से मां की कृपा बन जाएगी और आपके पति की आयु लंबी हो जाएगी।

मनचाही चीज पाने के लिए

नवरात्रि के दौरान मिट्टी से बना मॉडल या घड़ा घर ले आएं और इसे पूजाघर में रख दें। रोज मां की पूजा करने के साथ इसकी पूजा भी करें। वहीं नवरात्रि के आखिरी दिन इस घड़े को जल में प्रवाहित कर दें। ये उपाय करने से मनचाही चीज आपको मिल जाएगी।

कार्य पूर्ण करने के लिए

किसी कार्य में अगर बाधा आ रही है,तो आप नवरात्रि के दौरान ये उपाय करें। इस उपाय को करने से कार्य आसानी से सफल हो जाएगा। उपाय के तहत आप एक लाल मौली की डोरी ले लें। फिर उसमें आप देवी मां का नाम लेते हुए 9 गांठें लगाएं। इस धागे को मां को अर्पित कर दें।

जल्द शादी होने के लिए

जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा है, वो लोग नवरात्रि के नौ दिन मां की पूजा करें। पूजा के दौरान आप मां दूर्गा का पाठ करें। पाठ पूरा होने के बाद मां की आरती करें। इसी तरह से नौ दिनों तक पूजा करें और नवरात्रि के आखिरी दिन हवन कर दें। आपका विवाह जल्द हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button