मनोरंजन

10 महीने पहले सपना चौधरी ने यहां रचाई थी गुपचुप शादी, देखें शादी की तस्वीरें

हरियाणा के लाखों दिलों की धड़कन कही जाने वाली डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि इस बार उनके सुर्खियों में रहने का कारण उनका कोई डांस नहीं बल्कि उनके बारे में एक चौंका देने वाली खबर है। दरअसल सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से ये खबर वायरल हो रही है कि सपना ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है।। वहीं अब सपना के बारे में एक दूसरी खबर सामने आ रही है। आइये जानते हैं, आखिर क्या है पूरा मामला..

जानिए कब हुई सपना और वीर की शादी..


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने 15 दिसंबर 2019 को अपने ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू संग उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सांकेतिक शादी की थी। बताया जा रहा है कि सपना और वीर साहू ने बलिया के आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और यहां संतों के सानिध्य में दोनों ने शादी की थी। इस शादी की फोटोज भी अब सोशल मीडिया पर लीक हो रही हैं।

खबर ये भी है कि वीर और सपना के घरवालों ने भी शादी की बात पर हामी भर दी है और दोनों के घर वाले ये भी मान गए हैं कि सपना और वीर ने एक धार्मिक आश्रम में शादी करने के बाद कोर्ट मैरिज भी की थी। मालूम हो कि वीर और सपना के शादी की पूरी कहानी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले एक धार्मिक आश्रम में ही लिखी गई थी। 15 दिसंबर को बलिया के धार्मिक आश्रम में शादी करने के बाद दोनों ने जनवरी में कोर्ट मैरिज भी की।

द वैदिक प्रभात फाउंडेशन के संत का चौंकाने वाला खुलासा

गौरतलब हो कि सपना और वीर साहू द वैदिक प्रभात फाउंडेशन में पिछले साल पहुंचे थे और यहां पर दोनों ने एक संक्षिप्त कार्यक्रम में एक दूसरे शादी की थी और उम्र भर साथ रहने का फैसला किया था। द वैदिक प्रभात फाउंडेशन के संत ब्रदी विशाल बताते हैं कि सपना चौधरी और वीर साहू एक दूसरे से शादी करने के बाद मुझसे आशीर्वाद लेने भी पहुंचे थे। बता दें कि सपना और वीर साहू के रिलेशनशिप की खबरें तो जमकर वायरल होती थीं, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हुई थी कि दोनों ने शादी कर ली है। सपना चौधरी ने जब बेटे को जन्म दिया, तब ये बात सामने आई है कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू संग शादी रचा ली। बहरहाल, सपना के मां बनने पर उनके फैंस उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं।

जानिए आखिर क्यों सपना और वीर ने छिपाकर रखी अपनी शादी 

इस बारे में ये खबर आई है कि वीर के पति के परिवार में किसी का निधन हो गया था, इसी वजह से इस शादी को सीक्रेट रखा गया। खैर, अब वीर साहू ने भी पापा बनने पर खुशी जाहिर की है। बता दें कि वीर साहू हिसार के रहने वाले हैं, वो सपना को पिछले 4 साल से डेट कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button