विशेष

अगर आपके शरीर के इस अंग पर है तिल, तो हो सकता है बड़ा नुकसान!

शरीर का तिल खूबसूरती तो बढ़ाता ही है, इसके अलावा तिल व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के बारे में भी काफी कुछ बयां करता है। शरीर के तिल से किसी व्यक्ति के आर्थिक, सामाजिक और वैवाहिक जीवन के बारे में आसनी से पता लगाया जा सकता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार शरीर पर तिल होने का असर हमारे जीवन पर काफी गहरा पड़ता है। आइये जानते हैं आखिर शरीर के किस अंग पर बना तिल क्या कहता है..

भौंह पर तिल

भौंहे पर तिल का शरीर पर नकारात्मक और सकारात्मक दोनों असर होता है। बता दें कि अगर किसी व्यक्ति के बाएं भौंहे पर तिल बना है तो ये अशुभ होता है, उसे जीवन में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे लोग जिस भी काम को करने की इच्छा रखते हैं, उन्हें सफलता की बजाए निराशा ही हाथ लगती है। इसके विपरित शरीर के दांए भौंहे पर तिल होना शुभ माना जाता है, ऐसे लोग किस्मत वाले होते हैं। इन लोगों के वैवाहिक जीवन में सुख और शांति होती है, इसके अलावा ये लोग अपने पार्टनर के साथ काफी खुश रहते हैं।

माथे पर तिल

अगर आपके माथे पर तिल बना है तो इससे भी शुभ और अशुभ का पता लगाया जा सकता है। समुद्रशास्त्र में ये उल्लेख किया गया है कि जिन लोगों के माथे के बीचोंबीच तिल बना होता है, वे लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। ऐसे लोग किसी भी काम को हड़बड़ी में नहीं बल्कि सोच-समझकर करना पसंद करते हैं। ये किसी भी चीज को काफी जल्दी समझ लेते हैं। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति के माथे पर दाईं तरफ तिल बना हो तो उसे जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। इसके विपरित माथे के बाईं तरफ तिल हो तो उसे अशुभ माना जाता है। समुद्रशास्त्र के मुताबिक ऐसे व्यक्ति को आर्थिक चुनौतियां का सामना करना पड़ता है।

नाक पर तिल

नाक पर तिल होने के बारे में भी समुद्रशास्त्र में विस्तार से बताया गया है। जिन लोगों के नाक के आगे की ओर तिल बना होता है, वे लोग काफी सुखमय जीवन जीते हैं। वहीं अगर नाक के दाईं तरफ तिल बना हो तो आपका कोई काम नहीं रूकता है। इसके अलावा अगर नाक के बाईं तरफ तिल बना हो तो जीवन में कई तरह की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, मेहनत के बावजूद सफलता हाथ नहीं लगती है।

अनामिका अंगुली पर तिल

जिस व्यक्ति के अनामिका ऊंगली में तिल बना होता है, वे लोग समाज में खूब नाम कमाते हैं। साथ ही साथ इन लोगों का दिमाग काफी तेज होता है और ये हर काम करने में सक्षम होते हैं।

पैर की अंगुलियों पर तिल

पैर की उंगलियों पर अगर तिल बने होते हैं तो इसके भी काफी गहरे मायने होते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार अगर पैर की ऊंगलियों के नीचे की ओर तिल है, तो इसे अशुभ माना जाता है। वहीं अगर पैर के अंगूठे पर तिल बना होता है तो ये कामयाबी के संकेत होता है, ऐसे लोगों को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है और ये कामयाबी के शिखर पर पहुंचते हैं। इसके अलावा पैर के किसी दूसरे उंगली पर अगर तिल बना होता है तो ये अशुभ संकेत होता है, ऐसे लोग अपने काम आत्मनिर्भर होकर नहीं कर सकते हैं। ये लोग अपनी काबिलियत को नहीं पहचान पाते हैं बल्कि दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

गाल पर तिल

गाल पर तिल होने का संबंध व्यक्ति के स्वभाव और रिश्तों की ओर इशारा करता है। अगर किसी व्यक्ति के दाहिने गाल पर तिल हो तो इनके लिए उनका परिवार ही सबकुछ होता है, ये हर मोड़ पर अपनी फैमिली का साथ देते हैं और ज्यादा से ज्यादा टाइम अपने फैमिली के साथ स्पेंड करना पसंद करते हैं। ऐसे लोग अपने परिवार के हर सदस्य की छोटी से छोटी जरूरतों का भी खास ख्याल रखते हैं। वहीं जिन लोगों के बाएं गाल पर तिल होता है, वो अपने मन की बात कहने से झिझकते हैं। ये लोग अकेले जिंदगी जीना पसंद करते हैं।

बाजू पर तिल

जिस भी व्यक्ति के दाहिने बाजू पर तिल बना होता है, वे काफी तेज दिमाग के होते हैं। साथ ही लोग इनके व्यवहार के कारण इन्हें खूब पसंद करते हैं। वहीं जिस किसी के भी बाएं बाजू पर तिल होता है, वो झगड़ालू किस्म के होते हैं। ये लोग स्वार्थी और अहंकारी होते हैं।

गले पर तिल

जिन लोगों के गले में तिल होता है, ऐसे लोग काफी आलसी होते हैं। ये अपने हर काम को टालते रहते हैं और बड़े ही आराम पसंद लोग होते हैं।

Related Articles

Back to top button