अजब ग़जब

छोटे से मच्छर ने पैर पर काट कर दिया ऐसा हाल, दुनिया का कोई भी डॉक्टर नहीं ढूंढ पाया इलाज

मच्छर का काटना (mosquito bite) हम सभी के लिए एक आम बात है। यदि हमे कोई मच्छर काट ले तो मलेरिया या डेंगू का खतरा रहता है। इसके अलावा काटने वाली जगह पर लालपन, खुजाल या छोटा सा अस्थायी पिंपल निकल आता है। इससे ज्यादा एक मच्छर के काटने से कोई बड़ा खतरा या साइड इफेक्ट नहीं होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जिसका पैर मच्छर के काटने के बाद सूजकर हाथी जितना बड़ा हो गया। दुख की बात तो ये है कि इसका अब कोई इलाज नहीं है और शख्स को जिदगीभर इसी हाल में रहना होगा।

दरअसल ये अजीबोगरीब घटना कंबोडिया (Cambodia) की है। यहां रहने वाले 27 वर्षीय बोंग थेट (Bong Thet) नाम के एक व्यक्ति को बचपन में मच्छर ने पैर पर काट लिया था। उस दौरान बोंग थेट ने इसके ऊपर अधिक ध्यान नहीं दिया था। वहीं उनके माता पिता ने भी इसे एक सामान्य खरोंच समझ नजरअंदाज कर दिया था।

यह छोटी सी खरोंच धीरे धीरे फिर ट्यूमर में तब्दील हो गई। बोंग एक गरीब परिवार से आते हैं। उनके माता पिता मजदूरी कर रोजी रोटी चलाते हैं। वे अपने बेटे का इलाज करने में असक्षम थे। ऐसे में जल्द ही उनके पैर का यह ट्यूमर और भी बड़ा होता चल गया। उसमें कई गाठे भी पड़ने लगी। अब वर्तमान में उनके पैर का आकार सामान्य पैर से पांच गुना अधिक है।

बोंग थेट की यह हालत देख एक महिला ने उन्हें दो लाख रुपए की आर्थिक मदद भी दी थी। हालांकि जब वे इलाज के लिए गए तो डॉक्टर ने भी हाथ खड़े कर दिए उनसे कहा गया कि ये एक लाईलाज बीमारी है। इसका अब कुछ नहीं हो सकता है। उन्हें जिंदगीभर इसी बड़े पैर के साथ रहना होगा।

बोंग बचपन से एक फुटबॉलर बनना चाहते थे, हालांकि उनके पैर की यह कंडीशन के चलते उनका सपना टूट गया। सपना छोड़िए अब तो वे एक सामान्य जिंदगी भी नहीं जी पा रहे हैं। वे जब 12 वर्ष के थे तब से ही उन्हें पैर से चलने में दिक्कत आ रही थी। इसके चलते उनका स्कूल भी बंद हो गया था। अब तब से लेकर अब तक वे जैसे तैसे अपना जीवन जी रहे हैं।

बोंग को यह बात सुन झटका लगा कि उनका अब कभी इलाज नहीं हो पाएगा। हालांकि उन्होंने इस बात पर खुशी जाहीर करी कि महिला ने उनके इलाज के लिए दो लाख की मदद दी।

Related Articles

Back to top button