स्वास्थ्य

जानें ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, इन ग़लतियों से आप भी हो सकती हैं ब्रेस्ट कैंसर की शिकार

ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं की एक बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। पूरी दुनिया में इस बीमारी से महिलाएं त्रस्त हैं। भारत की बात करें तो यहां भी 25 से 40 वर्ष के उम्र की महिलाएं लगातार इस बीमारी की जद में आ रही हैं। ये बीमारी कई तरह की लापरवाहियों से होती हैं। दरअसल 50 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं तो ये जान ही नहीं पाती हैं कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि महिलाएं इस बीमारी को लेकर सजग ही नहीं रहती हैं और जब तक इस बीमारी का पता चलता है, तब तक ये दूसरे या तीसरे स्टेज तक पहुंच चुका होता है। मगर शरीर में होने वाले कुछ बदलवाों पर ध्यान दिया जाए तो इस बीमारी को आसानी से पकड़ा जा सकता है और मरीज को सही समय पर इलाज मिल सकता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी ही बातें बताएंगे, जिसके बारे में हर महिला को पता होना चाहिए। इससे पहले ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों के बारे में भी जानना बहुत जरूरी है। अगर आपको भी ये लक्षण दिखते हैं तो इसकी अनदेखी बिल्कुल ना करें…

जानिए ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण

स्तनों पर किसी प्रकार का गांठ बनना।

स्तनों में दर्द, खुजली और लालगी का बने रहना।

अंडरआर्म्स या कंधो में दर्द, सूजन हो या गांठ का होना।

गर्दन के ऊपरी हिस्से में दर्द होना।

निप्पल में मटमैला पानी जैसा चिपचिपा डिस्चार्ज होना।

निप्पल का मुड़ जाना या उसके आकार प्रकार में बदलाव होना।

थकान महससू करना, क्योंकि जब कैंसर के सैल्स रक्त की कोशिकाओं पर दबाव डालते हैं तो शरीर में काफी थकान बढ़ जाती है।

क्या हैं इस बीमारी के कारण

ये बीमारी जेनेटिक भी होती है, यानी अगर आपके घर में पहले किसी महिलाा को ये समस्या रही हो तो घर की दूसरी महिलाओं को भी इसका खतरा बना रहता है।

गड़बड़ लाइफस्टाइल भी इस बीमारी का एक बड़ा कारण होता है। खासकर अनहैल्दी फूड और जंक फूड के अत्यधिक सेवन से इस बीमारी का खतरा दोगुना हो जाता है।

जो महिलाएं 30 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी कंसीव करती हैं, उन्हें भी ब्रेस्ट कैंसर खतरा रहता है।

उन महिलाओं को भी इस बीमारी का खतरा रहता है, जो बर्थ कंट्रोल पिल्स का अत्यधिक सेवन करती हैं।

जिन महिलाओं को पीरियड्स जल्दी आने व जल्दी बंद हो जाने की समस्या रहती है, उन्हें भी इस बीमारी का खतरा रहता है। मसलन, जिन्हें 12 की उम्र से पहले ही महावारी आना शुरू हुए हों और 55 से पहले ही बंद हो हुए हों, उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा होता है।

जो महिलाएं अत्यधिक तनाव में रहती हैं, उन्हें भी इस बीमारी का खतरा रहता है।

किन बातों पर ध्यान देनें की जरूरत

नहाते समय अपने स्तनों की अच्छे से सफाई करें, साथ ही स्तनों के आसपास किसी तरह का दर्द महसूस हो या गांठ जैसा लगे तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

अपने डाइट में हैल्दी चीजों को शामिल करें। कोशिश करें कि डाइट में फ्रूट्स, नट्स और हरी सब्जियां ज्यादा से ज्यादा हों। जंकफूड का सेवन न करें।

व्यायाम और योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं औ वजन कंट्रोल में रखें।

खुद को तनाव मुक्त रखें, इसके लिए आप मेडिटेशन का भी सहारा ले सकते हैं।

इस प्रकार की सावधानियां आपको न सिर्फ ब्रेस्ट कैंसर से बल्कि अन्य कई तरह की बीमारियों से भी बचाएंगी।

Related Articles

Back to top button