बॉलीवुड

करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर का बच्चों के साथ अच्छी बॉन्डिंग, स्टेप मदर के भी हैं क्लोज

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में सबको अपना दीवाना बना रखा था। करिश्मा की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते थे। बॉलीवुड की इस हसीना ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। शादी से करिश्मा और संजय के दो बच्चे समायरा और कियान है। हालांकि यह शादी सफल नहीं हो पाई और शादी से 11 साल बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। संजय और करिश्मा का डिवोर्स भारत के सबसे महंगे डिवोर्स में से एक है। लेकिन इसके बाद भी दोनों बच्चे अपने पिता का संजय कपूर के साथ एक बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

करिश्मा ने लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप

2003 में शादी के बाद करिश्मा और संजय की शादीशुदा जिंदगी अच्छी चल रही थी। 2005 में उनकी बेटी समायरा का जन्म हुआ। तब से ही दोनों में झगड़े शुरू हो गए। 2010 में बेटे कियान के बाद दोनों के बीच हालात बिगड़ते चले गए। करिश्मा 2012 से ही संजय से अलग रह रही थी। हालांकि कोर्ट में लंबी लड़ाई के बाद उन्हें 2016 में ऑफिशियली डिवोर्स मिला। डिवोर्स के बाद बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को मिली। आपको बता दें कि करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। करिश्मा ने यहां तक कहा था कि संजय उन्हे फाइनेंशली सपोर्ट नहीं करते। वहीं संजय ने पलटवार करते हुए कहा था कि करिश्मा ने केवल उनके पैसों के लिए ही उनसे शादी की थी।

बच्चों के साथ शेयर करते हैं संजय अच्छी बॉन्डिंग

करिश्मा और संजय ने अपने बीच चल रही प्रॉब्लम्स का असर अपने दोनों बच्चों पर कभी भी नहीं पड़ने दिया। डिवोर्स के बाद भी दोनों बच्चे अपने पिता संजय के साथ एक बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। संजय को अक्सर दोनों बच्चों के साथ आउटिंग पर जाते हुए देखा जाता है। कई बार त्योहारों पर भी बच्चे संजय के साथ नजर आते हैं। संजय कपूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बच्चों के साथ बहुत सी तस्वीरें शेयर करते हैं जिनमें साफ देखा जाता है कि बच्चे उनके साथ कितने खुश हैं। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर भी कभी भी बच्चों को लेकर संजय के बारे में कुछ गलत नहीं बोलती। उनका भी मानना है कि संजय बच्चों के लिए एक आईडल पिता है।

स्टेप मदर के साथ भी है दोनों बच्चों की अच्छी बॉन्डिंग

 

View this post on Instagram

 

Karisma Kapoor’s ex husband Sanjay Kapur got married to Priya Sachdev. @Bollywood ? ? ? . . . #bollywood #sanjaykapur #priyasachdev

A post shared by Bollywood (@bollywood.mobi) on

करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की। वही प्रिया सचदेव की भी यह दूसरी शादी थी। प्रिया की पहली शादी विक्रम चटवाल से हुई थी जिससे उनकी एक बेटी भी है। वही संजय से शादी के बाद उनका एक बेटा है। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे अपने पिता के साथ-साथ अपनी स्टेप मदर प्रिया सचदेव के साथ भी एक खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते हैं। इसके अलावा प्रिया के बच्चों से भी उनकी बहुत बनती है। वे सब एक साथ कई तस्वीरों में देखें जाते हैं। बताया जाता है कि प्रिया सचदेव अपने दोनों बच्चों की तरह ही करिश्मा की बच्चों की भी उतनी ही केयर करती है। 

Related Articles

Back to top button