समाचार

नौकर ने मालकिन को दिया प्यार में धोखा, लिव इन रिलेशन में रहने के बाद हो गया फरार

छत्तीसगढ़ की एक महिला कारोबारी को अपने नौकर से प्यार हो गया। जिसके बाद इस महिला ने अपने नौकर के साथ रहना शुरू कर दिया। कुछ सालों तक इन दोनों के बीच सब कुछ अच्छा चलता रहा। लेकिन जब महिला कारोबारी ने अपने नौकर यानी प्रेमी को शादी करने को कहा, तो वो झांसा देकर फरार हो गया। हालांकि महिला कारोबारी ने अपने प्रेमी को किसी तरह से खोज निकाला और उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया। लेकिन पुलिस की ओर से कोई भी कार्रवाही नहीं की गई। जिसके बाद इस महिला ने पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला से मुलाकात की और उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने तुरंत इस मामले का संज्ञान लिया और महिला कि शिकायत पर अब पुलिस अपनी कार्रवाही कर रही है।

क्या है पूरा मामला

चार साल पहले छत्तीसगढ़ की स्टील कारोबारी महिला ने अपने यहां एक व्यक्ति को काम पर रखा था। जो कि मध्य प्रदेश के रायसेन का रहने वाला था। कुछ समय बाद ये दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। इतना ही नहीं ये दोनों एक साथ लिव-इन में रहने लगे। महिला के अनुसार विजय गलगट ने उससे शादी करने की बात कही। जिसके कारण उसने विजय गलगट के साथ संबंध बना लिए। कुछ सालों तक सब सही चलता रहा। लेकिन जब महिला ने विजय गलगट से विवाह करने की बात कही तो विजय गलगट ने इस बात को टाल दिया और अपने घर जाने की जिद्द करने लगा। विजय गलगट ने महिला से कहा कि वो जल्द वापस लौट आएगा। लेकिन वो अपने वादे पर कायम नहीं रहा और उसने महिला से सारे नाते तोड़ लिए।

की मारपीट

अपने प्रेमी की तलाश करते हुए छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रहने वाली ये महिला कारोबारी प्रेमी के घर तक जा पहुंची। लेकिन घर पहुंचने पर उसके साथ मारपीट की गई। महिला के अनुसार प्रेमी और उसके परिवार वालों ने उसे नागपुर में बेचना चाहा। क्योंकि वे उसे रखने को तैयार नहीं हैं।

पुलिस में किया केस दर्ज

पीड़िता ने रायसेन की एसपी मोनिका शुक्ला से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता ने एसपी मोनिका शुक्ला को बताया कि रायसेन का लड़का उसके यहां काम करता था। प्यार होने पर दोनों लिव-इन में रहने लगे। अब वो उसे छोड़कर यहां आ गया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि विजय गलगट रायसेन जिले के किशनपुर का रहने वाला है और चार साल पहले वो काम के लिए उसके पास आया था। इस दौरान हमें प्यार हो गया। विजय ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ संबंध बनाएं। वहीं जब मैंने शादी करने का जोर डालना शुरू किया, तो वो अपने घर वापस आ गया। मैं जब उसके घर मध्यप्रदेश पहुंची तो उसके परिजन ने मारपीट की और मुझे नागपुर में बेचना चाहा। विजय मेरे सात लाख रुपए लेकर भी फरार हो गया और पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है।

महिला की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला का कहना है कि महिला के आवेदन पर संबंधित थाने में मामला दर्ज किए जाने के निर्देश दिए गए हैं और इस पूरे मामले की जांच की जी रही है।

Related Articles

Back to top button