विशेष

खेल-खेल में मासूम ने मौत को लगा लिया गले, पिता बोला- धूमधाम से पहला बर्थडे मनाने वाले थे लेकिन..

हर माता पिता के लिए उनका बच्चा जान से प्यारा होता है। बच्चे को जरा सी खरोंच भी लग जाए तो मां बाप का कलेजा बाहर आ जाता है। ऐसे में यदि वे अपनी आँखों के सामने ही अपने मासूम बच्चे को दम तोड़ता देख लें तो उनके दिल पर क्या बीतेगी आप समझ ही सकते हैं। ऐसा ही एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ। यहां एक 8 महीने के मासूम की खेल खेल में ही मौत हो गई। चलिए पूरा मामले को विस्तार से जानते हैं।

करंट लगने से हुई मासूम की मौत

भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में रहने वाले राजीव विश्वकर्मा ने हाल ही में अपने 8 महीने के मासूम बेटे ऋषभ को खो दिया। वह घर में ही खेल रहा था तभी पानी की मोटर के पास जा पहुंचा। मोटर चल ही रही थी और उसने तार को छू लिया। इसे छूते ही वह जमीन पर फीका गया और बेसुध हो गया।

परिजन बेसुध बेटे को तुरत हॉस्पिटल ले गए। यहां वह करीब पांच घंटे जिंदगी और मौत की जंग लड़ता रहा। हालांकि अंत में मासूम ने हार मान अपने प्राण त्याग दिए। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां बेसुध हो गई। दुख में वह कुछ बोल भी नहीं पा रही है। वहीं पिता चिल्ला चिल्ला कर रोए जा रहा है। घर के चिराग की मौत की खबर से अब पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।

पहला जन्मदिन तक नहीं मन पाए मां बाप

कल तक पूरा घर ऋषभ की किलकारियों से गूंज रहा था लेकिन अब अचानक घर में सन्नाटा छा गया। ऋषभ अपने माता पिता की इकलौती संतान थी। पिता राजीव रोते हुए कहते हैं कि मेरा बेटा कल ही 9 माह का हुआ था। बस टीन महीने बाद उसका जन्मदिन था। हमने उसका बर्थडे धूमधाम से मनाने की प्लानिंग की थी। लेकिन भगवान ने उसका पहला जन्मदिन नहीं मनाने दिया। उसके पहले ही हमसे छिन लिया।

यह घटना बेहद दुखद है। जिसने भी इसके बारे में सुना उसका दिल रो दिया। बच्चे की करंट लगने से मौत एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। बच्चे बड़े चंचल और मासूम होते हैं। उन्हें खतरे का आभास नहीं होता है। इसलिए उनके ऊपर 24 घंटे निगरानी रखना जरूरी हो जाता है। जरा सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए हमारी सलाह यही रहेगी कि आप लापरवाही न बरतें और अपने बच्चे का अच्छे से ख्याल रखें।

Related Articles

Back to top button