धार्मिक

2020 में किस तारीख को आ रही दिवाली? इस दिन क्या करने से प्रसन्न होगी मां लक्ष्मी? जानिए

हिंदू धर्म में दिवाली सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। इसे हर कोई बड़े धूमधाम से मनाता है। हर्ष और उल्लास का जगमगाता ये पर्व पूरे पांच दिन मनाया जाता है। ये अंधकार पर प्रकाश की जीत का त्यौहार है। यह धनतेरस से शुरू होता है तो पांचवे दिन भाईदूज पर समाप्त होता है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या दिवाली मानते हुए मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस साल दिवाली का महापर्व 14 नबंवर 2020, शनिवार के दिन मनाया जा रहा है।

किस दिन क्या होगा?

पहले दिन: 12 नवंबर 2020, गुरुवार, गोवत्स द्वादशी, वसु बरस।

दूसरे दिन: 13 नवंबर 2020, शुक्रवार को धनतेरस, धन्वंतरि त्रयोदशी, यम दीपदान, काली चौदस, हनुमान पूजा।

तीसरे दिन: 14 नवंबर 2020, शनिवार को नरक चतुर्दशी, दिवाली, महालक्ष्मी पूजन।

चौथे दिन: 15 नवंबर 2020, रविवार को गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा।

पांचवे दिन: 16 नवंबर 2020, सोमवार को प्रतिपदा, यम द्वितिया, भैया दूज, भाईदूज। 5 दिवसीय पर्व की समाप्ति।

महत्वपूर्ण बातें

यदि आप लक्ष्मी पूजन कर रहे हैं तो गन्ना, कमल गट्टा, खड़ी हल्दी, बिल्वपत्र, पंचामृत, गंगाजल, ऊन का आसन, रत्न आभूषण, गाय का गोबर, सिंदूर, भोजपत्र का इस्तेमाल जरूर करें। मां लक्ष्मी को कमाल और गुलाब के फूल प्रिय होते हैं। वहीं फल में श्रीफल, सीताफल, बेर, अनार व सिंघाड़े चढ़ाने से वे प्रसन्न होती हैं।

केवड़ा, गुलाब, चंदन के इत्र की सुगंध माता रानी को प्रिय है। पूजा में इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। चढ़ावे में चावल, शुद्ध घी की मिठाई या हलवा जैसी चीजें चढ़ाना शुभ होता है। यदि आप मां लक्ष्मी की पूजा रात 12 बजे करते हैं तो इसका आपको विशेष लाभ मिलता है।

दिवाली पर हर जगह दिये दिखाई देते हैं। इस दौरान यदि आप गाय का घी, मूंगफली या तिल्ली का तेल उपयोग करते हुए दीपक प्रज्वलित करें तो आपको बहुत लाभ होगा। रात 12 बजे जब दिवाली की पूजा करें तो उसके पहले चूने या गेरू में रुई भिगोकर पूजा स्थल पर सजावट करें। दीपक से निकला काजल महिला और पुरुष आंखों में लगा सकते हैं।

दिवाली के अगले दिन सुबह 4 बजे पुराने छाज में कूड़ा रखकर उसे दूर फेंकने ले जाए। इस समय ‘लक्ष्मी-लक्ष्मी आओ, दरिद्र-दरिद्र जाओ’ बोलें। मान्यता है कि ऐसा करने पर गरीबी दूर चली जाएगी।

तो दोस्तों ये थी दिवाली से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें। आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आप इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले। इस तरह वे भी इसका लाभ ले सकेंगे। दिवाली मानते समय आप थोड़ी सावधानी भी जरूर बरतें। खासकर दिये और पटखें जलाते समय अपना विशेष ख्याल रखें।

Related Articles

Back to top button