बॉलीवुड

जया को पत्नी बनाने से पहले दिल्ली की इस लड़की पर आया था बिग-बी का दिल, खुद किया था खुलासा

सदी के महानायक के नाम से जाने जाने वाले अमिताभ बच्चन का अंदाज ही बेहद निराला रहा है। अमिताभ बच्चन आज यानी कि 11 अक्टूबर को 78 साल के हो गए हैं। ऐसे में उन्हें उनके प्रशंसकों से खूब बधाइयां दुनियाभर से मिल रही हैं। सोशल मीडिया में अमिताभ बच्चन की सक्रियता देखते ही बनती है।

सोशल मीडिया में कई बार वे अपनी जिंदगी के पन्नों को उलटते हुए दिख चुके हैं। पिछले साल अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के दौरान भी अपनी जिंदगी से जुड़े कई मजेदार लम्हों को दर्शकों के सामने रखा था। उसी दौरान उन्होंने यह भी बताया था कि जया बच्चन से भी पहले दिल्ली में डीटीसी बस में किसी लड़की से उनकी आंखें दो-चार हो गई थीं।

डीटीसी की बस में

केबीसी को होस्ट करने के दौरान अमिताभ बच्चन ने इसी के एक एपिसोड के दौरान इस मजेदार किस्से का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि उस वक्त वे दिल्ली में पढ़ रहे थे। तब डीटीसी की बसों में उन्हें सफर करना पड़ता था। हुआ यह कि अमिताभ बच्चन ने एक सवाल किया था, जिसकी वजह से उन्हें इसकी याद आ गई। गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई रघुकुल रीति सदा चली आई प्राण जाए पर …ना जाए। यहां …की जगह पर कौन सा शब्द है आना चाहिए, यह सवाल था। इसका सही जवाब वचन था।

चौपाई से जुड़ी याद

अमिताभ बच्चन की एक बहुत ही सुनहरी याद इस चौपाई से जुड़ी हुई थी। बिग बी ने बताया था कि तब दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में वे पढ़ाई कर रहे थे। डीटीसी बस से वे तब सफर किया करते थे। हर दिन बस में उन्हें इसी दौरान एक लड़की मिल जाती थी।

अमिताभ बच्चन ने बताया कि डीटीसी की बस में तब कनॉट प्लेस के आने का इंतजार उन लोगों को बेसब्री से होता था। वह इसलिए कि कई खूबसूरत लड़कियां और महिलाएं यहीं से बस में चढ़ा करती थीं। अन्य कॉलेज जैसे कि मिरांडा हाउस आदि की भी लड़कियां यहां से इस बस में सवार हो जाती थीं। अमिताभ बच्चन को इसी दौरान एक लड़की बहुत अच्छी लगने लगी थी।

इस शो में अमिताभ बच्चन ने यह भी बताया था कि उस लड़की से उन्होंने कभी भी खुलकर बात नहीं की। हालांकि, जब कई साल बीत गए और एक बार अचानक उससे उनकी मुलाकात हो गई तो अपने दिल की बात उन्होंने उस लड़की के सामने रख दी।

प्राण जाए पर वचन न जाये


बिग बी ने बताया कि तब प्राण नाम के उस लड़की के एक और दोस्त भी हुआ करते थे। दोनों हमेशा साथ में बस में चढ़ा करते थे। हालांकि, लड़की के मन में यही था कि प्राण जाए पर वचन ना जाए। अमिताभ बच्चन ने कहा था कि बाद में खुद लड़की ने उनसे बताया था कि उन्हें लेकर वह भी अपने मन में भावनाए पाल रही थी। अमिताभ बच्चन के लिए तो वह प्राण को छोड़ने तक के लिए भी तैयार थी।

पढ़ें कंगना रनौत पर ताना मार फंसी शबाना आजमी, बहन रंगोली के इन 6 सवालों से मुँह हो गया बंद

Related Articles

Back to top button