अगर हर रोज जिम जानें के बाद भी नहीं बन रही है परफेक्ट बॉडी तो सकती हैं ये वजहें

अच्छी बॉडी पाने के लिए लड़के हो या लड़कियां कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। आज के समय में सभी को परफेक्ट बॉडी की चाह है। इसके लिए तरह-तरह के उपाय भी अपनाते हैं। आजकल जिम जानें वालों की संख्या ज्यादा हो गयी है। परफेक्ट बॉडी शेप पानें के लिए लड़के-लड़कियां दोनों जिम जानें लगे हैं। अब से कुछ साल पहले तक जिम में लड़कियां बहुत ही कम या ना के बराबर जाती थी।
कुछ गलतियाँ जो होती हैं जिम में आपके द्वारा:
लेकिन आज समय बदल गया है। आज जिम में लड़कों से ज्यादा लड़कियां दिखाई देती हैं। उन्हें परफेक्ट बॉडी की लालसा कुछ ज्यादा ही रहती है। कई बार ऐसा होता है कि हर रोज जिम जानें के बाद भी मनमुताबिक नतीजे नहीं मिलते हैं। यह किसी को भी परेशान कर सकता है। हालांकि इसकी वजह आप खुद जानते होंगे। हालांकि इसके बारे में कभी ध्यान से सोचने की कोशिश ही नहीं की होगी। आज हम आपको बतानें जा रहे हैं, कुछ गलतियाँ जो आपके द्वारा होती हैं, और जिसकी वजह से परफेक्ट बॉडी शेप नहीं मिल पाता है।
परफेक्ट बॉडी ना बनने की हो सकती हैं ये वजहें:
*- गप्पे लड़ाना:
कुछ लोगों की आदत होती है हर समय गप्पे लड़ानें की। वह जहाँ भी होते हैं, यह जरुर करते हैं। यही काम जब वह जिम में जाते हैं तब भी करते हैं। इससे उनका ज्यादा ध्यान एक्सरसाइज पर नहीं लग पाता है।
*- हेल्दी डाईट की कमी:
कई लोग जिम जाना शुरू तो कर देते हैं, लेकिन अपनी डाईट का ध्यान नहीं रखते हैं। जिम के साथ-साथ हेल्दी डाईट बहुत जरुरी होती है। लड़कियों को खासतौर पर यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर वह जंकफूड और हाई कैलोरी वाला खाना ज्यादा खाती हैं तो जिम जानें का कोई फायदा नहीं होगा। ऐसे खानें से दूर रहनें में ही भलाई है।
*- बदलाव जरुरी:
कुछ लोग हर रोज एक ही तरह की एक्सरसाइज करते हैं। इससे कोई फायदा नहीं होता है। इसलिए हर रोज बदल-बदल कर एक्सरसाइज करना चाहिए।
*- प्रशिक्षक की सलाह:
जिम में प्रशिक्षक की सलाह लिए बिना कोई एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। इसके कई बार बहुत बुरे परिणाम भी सामने आते हैं। आपके द्वारा की गयी छोटी-छोटी गलतियों की वजह से आपका परफेक्ट बॉडी शेप पाने का सपना अधुरा ही रह जाता है।