राम रहीम के द्वारा नपुंसक हुए साधू हंसराज ने खोले कई राज…

टोहाना: बलात्कारी बाबा के नाम से देश में प्रसिद्ध हो चुके राम रहीम के दिन रात इस समय जेल की चारदीवारी में कट रहे हैं। राम रहीम द्वारा किये गए एक-एक कुकृत्य धीरे-धीरे जनता के सामने आने लगे हैं। उसके जेल जानें के बाद जो लोग उसके डर से चुप बैठे हुए थे, खुलकर सामने आ रहे हैं। लोगों को अब उम्मीद हो गयी है कि उनके साथ हुई नाइंसाफी का बदला राम रहीम को जरुर चुकाना होगा।
नपुंसक हुए साधू हंसराज ने खोले कई अहम राज:
राम रहीम के हर कृत्य में बराबर की भागिदार रही उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के बारे में भी कई तरह की बातें की जा रही हैं। फरार होने के बाद हनीप्रीत पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया। कुछ दिनों पहले यह भी अफवाह उड़ाई जा रही थी कि हनीप्रीत सीबीआई की एजेंट है। हालांकि सच्चाई क्या है, वो सबके सामने आ चुकी है। राम रहीम के डेरे में नपुंसक बनाये गए हंसराज ने उसके कई राज उजागर किये हैं।
साधुओं को वश में करने के लिए खिलाता था बूटी:
हर रोज वह एक-एक नया राज सामने ला रहे हैं। हंसराज ने बताया कि राम रहीम के पास एक बूटी है, जिसकी मदद से वह साधुओं का ब्रेनवाश करके उन्हें अपने काबू में करता था। इस बूटी को तैयार करने के लिए राम रहीम ने वैद्य भी रखे हुए थे। इस बूटी को खिलाने के बाद साधुओं का ब्रेनवाश किया जाता था, फिर उन्हें नपुंसक बनने के लिए तैयार किया जाता था। केवल यही नहीं राम रहीम अपनी ऊँगली से खून निकलकर शर्बत में मिलाकर उसे अपने भक्तों को पिलाता था।
साधुओं का करता था मानव बम के रूप में भी उपयोग:
जिससे उसके भक्तों और समर्थकों का ध्यान भटक जाता था। हंसराज ने बताया कि साधुओं को नपुंसक बनाने के लिए राम रहीम ने स्पेशल डॉक्टरों की एक टीम बना रखी थी। वह उनका ऑपरेशन करके उन्हें नपुंसक बना देते थे। इसके बाद बाबा कहता था कि अब आप साधू हो गए हैं, अब भगवान के दर्शन सीधे होंगे। 2004 में राम रहीम ने सिरसा में अस्पताल भी बनवाया था, जहाँ पर बड़े स्तर पर ऑपरेशन किया जाता था। जब राम रहीम पर कानून का शिकंजा कसने लगा तो उसनें साधुओं को मानव बम के रूप में भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।