मनोरंजन

14 साल पहले अपने शादी की संगीत सेरोमनी में परी सी लग रही थी रिद्धिमा कपूर, देखे अनदेखी तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रणबीर आए दिन कभी अपनी फिल्मों तो कभी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वही उनकी बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। यही वजह है कि रिद्धिमा ने कभी भी अपनी कजिन बहनों करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान की तरह बॉलीवुड में एंट्री नहीं की। हालांकि, रिद्धिमा एक सफल ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं, जिनकी ज्वैलरी के चर्चे दूर-दूर तक हैं। फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद रिद्धिमा ने बतौर ज्वैलरी डिज़ाइनर काम करना शुरू किया और आज वो फैशन इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। रिद्धिमा अब ‘आर ज्वैलरी’ नाम के ब्रैंड की मालकिन हैं। ज्वैलरी डिज़ाइनर के रूप में खुद को स्थापित करने के बाद रिद्धिमा ने 25 जनवरी 2006 को अपने पुराने दोस्त और दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की थी। रिद्धिमा अपनी शादी के सभी फंक्शन में बेहद खूबसूरत ज्वेलरी और ड्रेसेस में नजर आई थी।

ग्रीन कलर के गाउन में बहुत खूबसूरत नज़र अाई थी रिद्धिमा

सोशल मीडिया पर रिद्धिमा कपूर के संगीत की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें रिद्धिमा अपने पिता ऋषि कपूर, मां नीतू सिंह और पति भरत साहनी के साथ दिखाई दे रहे हैं। रिद्धिमा ने एक खूबसूरत ग्रीन कलर का गाउन पहना हुआ है जिसमें वह प्रिंसेस की तरह लग रही है।

रिद्धिमा ने साथ में एक डायमंड नेकलेस पहना है जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। भरत तस्वीर में ब्लैक कलर के कोट में नजर आ रहे हैं। वहीं ऋषि कपूर रेड कलर के कुर्ते पजामे में तो नीतू सिंह ब्लू कलर के सूट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। रिद्धिमा की शादी के सालों बाद उनके संगीत की यह तस्वीरें किसी भी लड़की को अपनी शादी के फंक्शन मे ड्रेस और ज्वेलरी सेलेक्ट करने में मददगार साबित हो सकती हैं।

40 वे जन्मदिन पर सामने आई मेहंदी कि तस्वीर

 इस साल 15 सितंबर पर रिद्धिमा के चालीसवे जन्मदिन पर उनके पति भरत साहनी ने उनकी मेहंदी सेरेमनी की एक थ्रो बैक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें रिद्धिमा एक खूबसूरत ऑरेंज लहंगे में अपने मेहंदी वाले हाथ दिखाते हुए नजर अाई थीं। वही भरत ने तस्वीर में ब्लू कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। भरत ने यह तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, काउंट टू 40!

वही पिछले साल अपनी शादी की 13 वी सालगिरह पर भी भरत ने अपनी शादी की कुछ थ्रो बैक तस्वीरे शेयर की थी। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी।

5 साल तक डेट करने के बाद की थी शादी

दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो उनकी पहली मुलाकात साल 1997 में लंदन में हुई थी। इसके बाद दोनों मुंबई में एक शादी के दौरान साल 2001 में मिले थे। जहां दोनों की दोस्ती और पक्की हो गई। बाद में ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। फिर एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। अब उनकी शादी को 14 साल पूरे हो चुके है लेकिन फिर भी उनकी शादी की तस्वीरें आज भी वायरल होती हैं।

Related Articles

Back to top button