बॉलीवुड

मुंबई में बत्ती गुल होने पर कंगना ने कसा ठाकरे सरकार पर तंज, बोलीं-अब ये बोलेंगे क-क-क… कंगना

सोमवार को अचानक से मुंबई में ग्रिड फेल हो गया। जिसके चलते मुंबई के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई है। मुंबई में ग्रिड फेल होने पर महाराष्ट्र सरकार का अब मजाक उड़ाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग मीम्स के जरिए महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा रहे हैं और राज्य की व्यवस्था पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस मामले में सेलिब्रिटीज की ओर से भी कई सारे ट्वीट किए जा रहे हैं।

कंगना ने ट्वीट कर साधा निशाना

मुंबई में ग्रिड फेल होने को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसा है। तंज कसते हुए अभिनेती ने कहा है कि #Powercut in Mumbai, ‘अब महाराष्ट्र सरकार बोलेगी क-क-क… कंगना’। अभिनेत्री कंगना रनौत ने ये ट्वीट करते हुए एक फोटो भी शेयर की। जो कि शिवसेना नेता संजय रावत की है।

अन्य सेलिब्रिटीज ने भी किया ट्वीट

मुंबई में ग्रिड फेल होने पर अन्य सेलिब्रिटीज ने भी ट्वीट किया है। अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा बत्ती गुल !!


गायक अरमान मलिक ने भी ट्वीट किया और लिखा लाइट नहीं है।


गौरतलब है कि मुंबई में सोमवार को बिजली आपूर्ति करने वाला पावर ग्रिड फेल हो गया था। जिसके कारण मुंबई में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी और लोकल ट्रेनें भी रुक गईं थी। मुंबई के अलावा ठाणे के भी कुछ इलाकों की बिजली चली गई थी। करीब ढाई घंटे तक लोगों को अंधरे में रहना पड़ा था और पूरा जन-जीवन रुक सा गया था।

दिए जांच के आदेश

मुंबई में बिजली गुल होने की घटना पर मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे की काफी आलोचना की जा रही है। वहीं अब मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए बृहन्‍मुंबई महानगरपालिका ने कहा कि टाटा की बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण मुंबई में बिजली ग्रिड फेल हुई थी।

Related Articles

Back to top button