बॉलीवुड

एक दूसरे संग फिल्मों में काम न करने की इन हस्तियों ने खाई है कसम, एक जोड़ी में था बेइन्तहा प्यार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स की जोड़ियां हैं, जो बार बार पर्दे पर नजर आते हैं और फैंस भी इन जोड़ियों को खूब पसंद करते हैं और अपने पसंदीदा कपल्स को सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। वहीं कुछ ऐसी जोड़ियां हैं, जो दोबारा कभी फिल्मी पर्दे पर नजर नहीं आएंगे। जी हां, इन बॉलीवुड सितारों ने एक दूसरे के साथ काम न करने की कसम खाई है, तो आज हम बात करेंगे बॉलीवुड के उन जोड़ियों की जिन्होंने एक दूसरे के साथ कभी काम न करने की ठान ली है।

सलमान खान – ऐश्वर्या राय बच्चन

फिल्म हम दिल दे चुके सनम में सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी ने खूब रंग जमाया था। इस फिल्म में सलमान का नाम समीर था तो वहीं ऐश्वर्या का नाम नंदिनी। इस फिल्म के बाद रियल लाइफ में भी दोनों रिलेशनशिप में आए, लेकिन आपसी टकराव के कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया और फिर कभी इस जोड़ी को फिल्मी पर्दे पर कभी नहीं देखा गया।

अक्षय कुमार – प्रियंका चोपड़ा

वैसे तो अक्षय कुमार को खतरों के खिलाड़ी के नाम से जाना जाता है, लेकिन वो दिलों से खेलने में भी माहिर खिलाड़ी हैं। एक वक्त था जब अक्षय और प्रियंका के रिलेशनशिप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन दिनों अक्षय कुमार, देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा को दिल दे बैठे थे। मगर जब इस बात की भनक अक्षय की पत्नी ट्विकंल खन्ना को लगी, तो उन्होंने फिर कभी अक्षय कुमार को प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने नहीं दिया।

अजय देवगन – कंगना रनौत

वैसे तो इंडस्ट्री के कई अभिनेता, अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ काम करने से झिझकते हैं। मगर अजय देवगन तो चाहकर भी कंगना रनौत के साथ कभी काम नहीं कर सकते हैं, क्योंकि इसके लिए उन्हें काजोल से अल्टीमेटम जो मिला है। जी हां, काजोल ने अजय देवगन को कंगना के साथ काम न करने के लिए सख्त हिदायत दे रखी है। इसके पीछे की वजह ये है कि अजय और कंगना के नजदीकियों की बात मीडिया में आने लगी थी, इसके बाद काजोल ने अजय को सख्त हिदायत दे डाली।

ऋतिक रोशन – करीना कपूर खान

ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से करीना कपूर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थीं, इसके लिए उन्हें कास्ट भी किया गया था और वो फिल्म की शूटिंग भी कर रही थीं। मगर कुछ दिनों की शूटिंग के बाद करीना ने अचानक फिल्म छोड़ दी, इस बात से ऋतिक रोशन काफी नाराज हुए थे और उन्होंने ये कसम खाई थी कि वो फिर कभी करीना के साथ काम नहीं करेंगे। हालांकि फिल्म  कभी खुशी कभी गम में दोनों साथ नजर आए थे, लेकिन उसके बाद दोनों को कभी एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नहीं देखा गया।

शाहरुख खान – प्रियंका चोपड़ा

किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर शाहरूख खान पत्नी भक्त पतियों में गिने जाते हैं। कहा जाता है कि शाहरूख अपनी पत्नी गौरी खान के हुकुम के गुलाम है। मगर जब डॉन फिल्म के शूटिंग के दौरान शाहरूख और प्रियंका के अफेयर की खबरें आईं, तो शाहरूख ने ये ठान लिया कि वो फिर कभी प्रियंका के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करेंगे।

रणबीर कपूर – सोनाक्षी सिन्हा

इस लिस्ट में रणबीर और सोनाक्षी का नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम है। बताया जाता है कि रणबीर, सोनाक्षी के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहते हैं। इसकी वजह सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, सोनाक्षी अपने फिगर और लुक की वजह से रणबीर से उम्र में काफी बड़ी दिखती हैं, इसलिए रणबीर को सोनाक्षी के साथ स्क्रीन शेयर करने में ऐतराज है। वैसे ये बात शाहिद कपूर ने भी आर…राजकुमार फिल्म के बाद कही थी।

अमिताभ बच्चन – रेखा

बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी है। हालांकि अब ये जोड़ी हमेशा हमेशा के लिए टूट चुकी है, इन दोनों ने आखिरी बार फिल्म मुकद्दर का सिकंदर में काम किया था। दरअसल अमिताभ और रेखा की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती थी और उन दिनों दोनों के अफेयर की भी खूब चर्चाएं होती थीं। इन्हीं सब को देख अमतिाभ की पत्नी जया काफी इनसिक्योर हो गई थीं और उन्होंने अमिताभ से ये कसम खिलाई थी कि वो फिर कभी रेखा के साथ काम नहीं करेंगे।

सलमान खान – दीपिका पादुकोण

सलमान और दीपिका की जोड़ी उन जोड़ियों में से है, जो कभी नहीं जमी। हालांकि इसकी वजह आज तक सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों ने कभी एक साथ काम नहीं किया। कई फिल्म निर्देशकों ने दीपिका और सलमान को सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ लाने की कोशिश की, लेकिन दीपिका ने सलमान के साथ फिल्म करने से हमेशा इंकार कर दिया।

Related Articles

Back to top button