ये भोजपुरी अभिनेता हे अपने बेटे से भी छोटा, सच्चाई जानकर हो जायेंगे दंग

हाल ही में भोजपुरी के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन केके गोस्वामी ने अपना 44 जन्मदिन मनाया। जन्मदिन की पार्टी के कई लोग इकट्ठे हुए थे और सबकी निगाहें उनके 10 साल के बेटे सौम्य पर टिकी हुई थी। गोस्वामी से उनका छोटा बेटा उनसे भी 1 फीट बड़ा है। तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गोस्वामी की लम्बाई कितनी होगी। जी हाँ गोस्वामी की लम्बाई केवल 3 फीट 4 इंच है। गोस्वामी को अपनी लम्बाई की वजह से जीवन में कई परेशानियाँ भी उठानी पड़ी थी।
लम्बाई की वजह से झेली हैं जीवन में कई परेशानियाँ:
गोस्वामी ने बताया कि उनके दो बेटे हैं और दोनों ही उनसे लम्बे हैं। उनका बड़ा बेटा लगभग 15 साल का है और उसकी लम्बाई 5 फीट से ज्यादा है जबकि छोटा बेटा केवल 10 साल का है और उसकी लम्बाई 4 फीट के आस-पास है। उन्होंने यह भी बताया कि वह नहीं चाहते कि लम्बाई कम होने की वजह से जो उन्होंने जीवन में परेशानियाँ झेली हैं, उनके बेटे भी झेलें। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों बेटों की हेल्थ पर वह काफी ध्यान देते हैं।
बच्चों पर दें ख़ास ध्यान, नहीं तो बच्चा ना करें पैदा:
बच्चों के खान-पान से लेकर एक्सरसाइज का पूरा ध्यान रखते हैं। उन्होंने अपना दुःख जाहिर करते हुए कहा कि जिनकी लम्बाई कम होती है, उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। केवल यही नहीं उन्होंने अपने जैसी लम्बाई वाले लोगों को यह भी कहा कि अपने बच्चों पर ख़ास ध्यान दें, नहीं तो बच्चा ही पैदा ना करें। गोस्वामी ने अपनी शादी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें शादी के समय भी काफी परेशानी हुई थी। शादी के समय ऐन वक़्त पर छोटी हाइट की वजह से लड़की देने से भी इनकार कर दिया गया था।
शादी के समय मन में था लड़की के इनकार करने का डर:
हालांकि लड़की ने मुझसे ही शादी करने की जिद की थी, इसलिए दूल्हा बनकर ससुराल तो गया, लेकिन मन में डर था। लड़की के घर वालों ने लड़की को समझाया कि अभी भी समय है शादी से इनकार कर दो और अपने लिए कोई दूसरा लड़का देख लो। लेकिन लड़की ने कहा कि जिस दिन से शादी तय हुई है, उसी दिन से मैंने उन्हें अपना पति मान लिया है। बारात ले जाते समय भी मेरे मन में डर था कि कहीं मैं बारात लेकर जाऊं और लड़की मुझे देख कर शादी से इनकार ना कर दे। इस डर से उन्होंने मंदिर में शादी की।