विशेष

बीच सड़क पर पीट-पीटकर मनचलों के सर से महिला ने उतरा आशिकी का भूत… वीडियो वायरल

महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले कुछ युवकों को उस समय भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा जब महिला ने बहादुरी दिखाते हुए बीच सड़क पर ही दोनों की जमकर धुनाई कर दी। बताया जा रहा है कि यह घटना बटाला का है। वइस घटना का वीडियो भी जारी हुआ है। वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि दो मनचले आशिकों की पिटाई जमकर जूते से हो रही है।

मनचलों का सम्बन्ध है सियासी परिवार से:

आपको बता दें दोनों युवकों ने सड़क पर महिला से अश्लील हरकत करने की कोशिश की थी। महिला ने युवकों की इस हरकत का विरोध किया और शोर मचा दिया। इतने में वहाँ कई लोग इकट्ठे हो गए और दोनों युवकों को घेरकर धुनाई शुरू कर दी। बाद में पता चला कि दोनों युवकों का सम्बन्ध किसी सियासी परिवार से भी है। पुलिस ने मनचलों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने जूते और हाथ से कर दी आशिकों की धुनाई:

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सीटी के एस.एच.ओ. प्रभजोत सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद दोनों मनचलों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने दोनों युवकों की जूते से और हाथ से जमकर धुनाई की थी। महिला ने बताया कि जब वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने या लेने अपने स्कूटी से जाती थी तो शहर के दो युवक रॉबी और उसका दोस्त उसके साथ छेड़छाड़ करते थे।

हाथ पकड़कर जबरदस्ती बैठा रहे थे अपनी कार में:

महिला जब उनके सामने से गुजरती थी तो वह अश्लील गानें भी गाते या बजाते थे। इतना ही नहीं महिला को दोनों ने हाथ पकड़कर अपने कार में भी बैठाने की कोशिश की थी। महिला ने युवकों की इस हरकत पर शोर मचाया तो बजरंग दल के कुछ लोग वहाँ आने लगे। उनको आता देख महिला के अन्दर साहस आ गया और उसनें मनचलों की धुनाई शुरू कर दी। महिला के परिवार वालों की शिकायत के बाद दोनों मनचलों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

वीडियो देखें:

Related Articles

Back to top button