धार्मिक

घर में चल रही है पैसों की तंगी तो मोर पंख से कर लें ये उपाय, दूर हो जाएगी कंगाली

मोर का पंख न सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण को बल्कि देवी लक्ष्मी, देवी सरस्वती और इन्द्र देव को भी अतिप्रिय है। हिंदू धर्म और वास्तुशास्त्र में भी मोर पंख को शुभ माना गया है। मान्यता है कि मोर पंख को घर, दुकान और ऑफिस में लगाने से सुख-शांति आती है और धन-धान्य में कभी कमी नहीं होती है। मोर पंख से परिवार में खुशी और आनंद का माहौल बना रहता है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, मोर पंख से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें..

देवी- देवताओं के साथ संबंध

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार मोर का संबंध सरस्वती, महालक्ष्मी, इन्द्र देव, कार्तिकेय, श्रीगणेश, श्रीकृष्ण आदि देवी देवताओं से है। इन देवी-देवताओं के संबंध होने की वजह से मोर पंख को घर, ऑफिस और दुकान में लगाना शुभ फलदायी होता है। बता दें कि पौराणिक काल में तो मोर पंख से ही कलम तैयार किया जाता था और बड़े बड़े धार्मिक ग्रंथ लिखे जाते थे।

धन और विद्या की देवी से खास संबंध

मोर पंख को धन की देवी लक्ष्मी और विद्या की देवी सरस्वती से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में मोर पंख को घर में रखने से कभी धन व विद्या की कमी नहीं होती है। इससे धन-धान्य की तंगी नहीं होती और घर के सदस्यों की बुद्धि और ज्ञान में भी बढ़ोतरी होती है।

क्या है ग्रीक में मोर पंख की मान्यता

माना जाता है  कि आर्गस, जिसकी तकरीबन 100 आंखें थीं, उनके द्वारा ही मोर की रचना की गई थी। यही वजह है कि ग्रीक लोग मोर का सीधा संबंध स्वर्ग और सितारों के साथ मानते हैं।

बौद्ध धर्म 

मोर पंख को अलग अलग धर्म में अलग अलग मान्यता दी गई है। बौद्ध धर्म के मुताबिक जब मोर अपने पंख खोलता है, तो वो सकारात्मक उर्जा का प्रसार करता है। ऐसे में अगर आप मोर पंख अपने घर में रखेंगे तो आपको सकारात्मकता और खुलेपन का एहसास होगा।

ईसाई धर्म 

 

ईसाई धर्म के अनुसार मोर पंख पुनर्जीवन औऱ आध्यात्मिक शिक्षा से जुड़ा हुआ है।

इस्लाम धर्म 

इस्लाम धर्म की बात की जाए तो इसके अनुसार मोर खूबसूरती का प्रतीक है। यह जन्नत के बाहर शाही व खूबसूरत बगीचे को प्रदर्शित करता है।

एशिया के देश और मोरपंख

एशिया के कई देश मोर पंख का संबंध आध्यात्म से बताते हैं। इसके अलावा कई एशियाई देशों में मोर पंख, प्यार, खुशहाली और सकारात्मकता का प्रतीक भी मान जाता है।

मोर पंख के इस टोटके से दूर होंगे घर के झगड़े 

अगर आपके दांपत्य जीवन में कलह चल रही है तो आपको अपने बेडरूम में मोर पंख जरूर लगाना चाहिए, इससे आपके और आपके पार्टनर के बीच की दूरियां खत्म होंगी और आपके रिश्तों में मिठास आएगी।

शत्रुओं से छुटकारा

अगर आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं तो मंगलवार या शनिवार की रात को हनुमान जी के मस्तक का सिंदुर लेकर मोरपंख में शत्रु का नाम लिख दें और घर के पूजास्थल में रख दें। अगली सुबह उठकर मोरपंख को नदी में बहा दें। इस टोटके से आपको जल्द ही शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।

मोर पंख से ऐसे होगा धन लाभ

अपने घर के दक्षिण दिशा में स्थित तिजोरी में मोर पंख रख दें। ध्यान रहे ये मोर पंख को खड़ा करके ही रखें, इससे आपके घर में कभी आर्थिक तंगी नहीं आएगी। साथ ही धन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी।

स्वास्थ्य में होगा सुधार

 

अगर आपके घर के सदस्यों के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट होती रहती है, तो मोर पंख की पूजा कर उसे घर के पूर्वी और उत्तर पश्चिम दीवार पर लगा दें। इसके अलावा मोर पंख आप अपनी जेब या डायरी में भी रख सकते हैं, इससे भी आपकी सेहत बेहतर रहेगी।

तरक्की के खुलेंगे रास्ते

अपने घर के आस-पास किसी राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर श्रीकृष्ण के मुकुट पर मोर पंख लगा दें, इसके 40 दिन बाद उस मोर पंख को लेकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और आय के नए नए रास्ते खुलते हैं।

मोर पंख करे बुरी नजर से बचाव

अगर आपके बच्चे को अक्सर बुरी नजर लग जाती है और बच्चा रोने लगता है, तो उसे बुरी नजर से बचाने के लिए एक चांदी की ताबीज में मोर का पंख रख दें और अपने बच्चे को पहना दें।

घर में आएगी सकारात्मक ऊर्जा

घर के मुख्य द्वार पर 3 मोरपंख लगाएं और उसमें ऊँ द्वारपालाय नमः लिख दें और इसके नीचे भगवान गणेश की तस्वीर या मूर्ति लगा दें। ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा और घर में नकारात्मक उर्जा प्रवेश नहीं कर पाएगी।

वास्तुदोष होंगे दूर 

घर के दक्षिण और पूर्व दिशा के मध्य में यानी आग्नेय कोण में मोर का पंख लगाने से वास्तुदोष दूर होते हैं, यही नहीं बल्कि ईशान कोण में श्रीकृष्ण की मोरपंख वाली तस्वीर या पेटिंग लगाने से घर में खुशनुमा माहौल बना रहता है।

कीड़ों से मिलेगा छुटकारा

अगर आप कीड़े-मोकोड़े और छिपकली आदि से परेशान हैं, तो मोरपंख को घर की दीवार पर लगा दें। घर में कभी कीड़े मकोड़ों का प्रवेश नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button