धार्मिक

घर में ना लगाएं ये पेड़-पौधे, वरना नाराज हो जाएंगी मां लक्ष्मी, घर में आ जाएगी दरिद्रता

कई लोग अपने घर को सजाने के लिए पेड़-पौधे लगाया करते हैं। घर में पेड़-पौधे लगाने से घर सुंदर दिखता है और साथ में ही घर का वातावरण भी शुद्ध रहता है। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि अगर घर में सही पेड़ पौधे लगाए जाते हैं, तो घर में शांति बनीं रहती है। वहीं गलत तरह के पेड़-पौधे घर में लगाने से घर के लोगों के बीच लड़ाई होती है और पैसे भी नहीं टिकते हैं।

भूलकर भी ना लगाएं ये पौधे

वास्तु शास्त्र में उन पेड़-पौधा का उल्लेख किया गया है, जिन्हें घर में रखना व लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए आप नीचे बताए गए पेड़-पौधे घर में ना लगाएं। वहीं जिन लोगों के घर में ये पौधे हैं उन्हें तुंरत बाहर कर दें।

बांस का पेड़

घर में बांस का पेड़ लगाने की गलती ना करें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक बांस का पेड़ घर में होने से जीवन में परेशानियां आने लग जाती हैं। दरअसल हिन्दू धर्म में बांस के पेड़ को शुभ नहीं माना जाता है और इसे मृत्यु के समय इस्तेमाल किया । साथ में ही बांस की लकड़ी को जलाना भी अशुभ होता है।

बेर का पेड़

बेर का पेड़ काटों भरा होता है और वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी कांटों भरा पेड़ नहीं लगाना चाहिए। घर में बेर का पेड़ होने से धन हानि होती है। इसलिए आप इस पेड़ को घर में ना लगाएं।

खजूर का पेड़

खजूर का पेड़ शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए आप अपने घर में इस पेड़ को ना रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में खजूर का पेड़ होता है, वहां पर कभी भी लक्ष्मी मां का वास नहीं होता है।

जिन लोगों के घर में या घर के आसपास ये पेड़ होता है उनके घर में दरिद्रता आ जाती है। इतना ही नहीं घर में खजूर का पेड़ होने की वजह से घर के सदस्यों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए आप इस पेड़ को घर में रखने की गलती ना करें।

कैक्टस का पौधा

घर में कैक्टस का पौधा रखना अशुभ होता है और घर में ये पौधा रखने व लगाने से गरीबी आ जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जो लोग अपने घर में कैक्टस का पौधा रखते हैं, उनके घर में पैसों का दुरुपयोग होता है। जिन लोगों के घर में ये पौधा हो वो इसके घर से बाहर कर दें।

इमली का पेड़

जिन लोगों के घरों में इमली का पेड़ होता है, वहां पर कभी भी बरकत नहीं होती है और परिवार के सदस्यों के जीवन में सदा कष्ट बनें रहते हैं। इतना ही नहीं सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। वास्तु शास्त्र में इमली के पेड़ को नकारात्मक माना जाता है। इसिलए इस पेड़ को घर में लगाने की गलती ना करें। जिन लोगों के घरों में ये पेड़ हैं, उसे तुरंत घर से हटा दें।

पीपल का पेड़

पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ फल देता है। लेकिन इस पेड़ का घर में होना अशुभ माना गया है। इस पेड़ के घर के आसपास होना भी अच्छा नहीं माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक इस पेड़ की छायां कभी भी घर पर नहीं पड़नी चाहिए। अगर आपके घर में ये पेड़ हो या घर के आसपास ये पेड़ लगा हो। तो इसे निकालकर किसी मंदिर या साफ जगह पर लगा दें।

मिर्ची का पौधा

घर में मिर्ची का पौधा लगाने से बचें। घर में मिर्ची का पौधा होने से परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद पैदा होते हैं और घर में सदा अशांति बनीं रहती है। घर के अलावा आंगन में भी मिर्ची का पौधा ना लगाएं।

तो ये थे उन पौधों व पेड़ों के नाम जिनको घर में रखना अशुभ होता है। वास्तु के मुताबिक घर में मनी प्लांट, गुलाब का पौधा, तुलसी, क्रसुला ओवाटा, अश्वगंधा और श्वेत अपराजिता का पौधा लगाना शुभ फल देता है। इसलिए जिन लोगों को पौधे लगाने का शौक हैं, वो घर में इन पौधों को लगा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button