शारीरिक कमी से जूझ रहे हैं यह 6 फिल्म सितारे, किसी ने खोया पैर तो किसी की चली गई आंखों की रोशनी

कहते हैं कि मन के हारे हार है मन के जीते जीत। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस कहावत को चरितार्थ किया है। अपनी शारीरिक विकलांगता से पार पाते हुए इन्होंने बॉलीवुड में अपनी कामयाबी का परचम लहराया है। यहां हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही सितारों से मिलवा रहे हैं।
सुधा चंद्रन
कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में सुधा चंद्रन नजर आ चुकी हैं। सुधा चंद्रन इस बात की जीती-जागती मिसाल हैं कि शारीरिक विकलांगता आपका रास्ता नहीं रोक सकती है, यदि आप मानसिक रूप से पूरी तरीके से मजबूत हैं। सुधा चंद्रन की उम्र जब 16 साल की थीं, तभी एक सड़क दुर्घटना में उन्होंने अपना एक पैर गंवा दिया था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने प्रोस्थेटिक पैर लगवाया। इसके बाद उन्होंने भरतनाट्यम की न केवल ट्रेनिंग ली, बल्कि एक सफल नर्तकी के रूप में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई। कई लोकप्रिय सीरियल्स का वे हिस्सा रह चुकी हैं।
राणा डग्गुबती
राणा डग्गुबती ने जितना नाम दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कमाया है, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी वे उतने ही लोकप्रिय हो गए हैं। बहुत ही कम लोगों को यह मालूम है कि उन्हें एक आंख से नहीं दिखता। जी हां, बचपन में एक बीमारी की वजह से राणा डग्गुबती के एक आंख की रोशनी चली गई थी। फिर भी उन्होंने कभी भी इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। फिल्म बाहुबली के बाद तो विशेषकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी लोगों ने उन्हें जानना शुरू कर दिया।
अर्शी खान
अभिनेत्री अर्शी खान, जिन्हें कि बिग बॉस से लोकप्रियता हासिल हुई है, उनके चेहरे पर एक काला दाग मौजूद है। इसकी वजह से वे बालों से इसे हमेशा ढकी रहती हैं। उनके चेहरे का एक भाग आपको हमेशा ढका हुआ नजर आएगा। हालांकि, अर्शी के आत्मविश्वास में कभी भी इस दाग के कारण कमी देखने को नहीं मिली है।
बिपाशा बसु
अपनी मनमोहक अदा, अपनी खूबसूरती और अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए बॉलीवुड में बिपाशा बसु मशहूर हैं। उनकी फिटनेस पर भी उनके फैंस फिदा रहते हैं। फिर भी एक दुर्घटना में बिपाशा बसु के घुटने घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें पता चला कि उनके घुटने की हालत एक 65 साल की बुजुर्ग महिला के घुटने की तरह हो गई है। घुटने के दर्द को बिपाशा झेल रही हैं, मगर उन्होंने आशा का दामन नहीं छोड़ा है।
इलियाना डिक्रूज
इलियाना डिक्रूज एक ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जो अपने ग्लैमरस अंदाज और स्लिम ट्रिम बॉडी के लिए जानी जाती हैं। इन्हें देखकर आप बिल्कुल भी यह अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि बॉडी डिस्मोरफिक डिसऑर्डर का वे शिकार हैं। जी हां, वे खुद बता चुकी है कि डिप्रेशन और एंग्जाइटी के साथ तो उन्होंने जंग लड़ी ही है, साथ में बॉडी डिस्मोरफिक डिसऑर्डर से भी उन्हें पंगा लेना पड़ा है। इसमें उनके शरीर के नीचे का वजन बढ़ता चला जाता है। शुरुआत में उन्हें थोड़ी निराशा जरूर हुई, लेकिन अपने मजबूत इरादों के दम पर उन्होंने इससे पार पाते हुए अपनी कामयाबी की इबारत लिखी है।
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में ऋतिक रोशन की गिनती होती है। उनके एक हाथ में आपको दो अंगूठे नजर आएंगे। जी हां, फिल्म कोई मिल गया के दौरान उनके हाथ में दूसरा अंगूठा दिख गया था। हालांकि, उनकी शुरुआती फिल्मों में इसे छिपाने की कोशिश भी की गई थी। ऋतिक रोशन ने सर्जरी से अपने इस एक्स्ट्रा अंगूठे को कभी भी नहीं हटवाया। उन्हें इसके साथ ही जीना पसंद है।
ये भी पढ़ें मुंबई में बत्ती गुल होने पर कंगना ने कसा ठाकरे सरकार पर तंज, बोलीं-अब ये बोलेंगे क-क-क… कंगना
ये भी पढ़ें एक दूसरे संग फिल्मों में काम न करने की इन हस्तियों ने खाई है कसम, एक जोड़ी में था बेइन्तहा प्यार