अजब ग़जब

मां की कोख से निकलते ही बच्चा को हो गया प्रेग्नेंट, जाने कैसे हुआ ये चमत्कार

इस खबर का टाइटल पढ़ आप में से कई लोग दंग रह गए होंगे। आपके मन में सवाल उठा होगा कि एक दिन का बच्चा, और वो भी लड़का प्रेग्नेंट कैसे हो गया? दरअसल ऐसा हुआ है लेकिन इसमें थोड़ा सा ट्विस्ट है। दरअसल जब ये बच्चा पैदा हुआ तो उसके पेट में उसकी के जुड़वा भाई का भ्रूण मिला। यह भ्रूण बच्चे के पेट के अंदर तभी पहुंच गया था जब वह खुद भी मां के पेट में था। आईए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

यह अजीब मामला इजिप्ट के जगजिग शहर का है। यहां 10 अक्टूबर को इजिप्ट के द अल महद चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एक बच्चे का जन्म हुआ। बच्चा जैसे ही पैदा हुआ तो डॉक्टरों को उसके पेट में कुछ अजीब सा नजर आया। ऐसे में वे बच्चे को तुरंत अल्ट्रासाउन्ड कराने ले गए। यहां पता चला कि बच्चे के पेट के अंदर उसकी के जुड़वा भाई का भ्रूण है।

इस बात की जानकारी लगते ही डॉक्टर्स उसे सर्जरी के लिए ले गए। 5 डॉक्टरों ने मिलकर ये सर्जरी की और बच्चे के पेट से भ्रूण को बाहर निकाल लिया। यह एक सफल सर्जरी रही। बच्चा अब स्वस्थ है। उसके गर्भ को अच्छे से साफ किया गया है ताकि बाद में कोई इन्फेक्शन न हो। वहीं बच्चे को 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

बच्चे की डिलीवरी करवाने वाले डॉक्टर एल मोहसिन के अनुसार गर्भवती महिला को 7वें महीने में ही पता चल गया था कि उसके पेट में पल रहे बच्चे के अंदर कुछ अजीब सा हो रहा है। ऐसे में जब 9वें महीने में उसने बच्चे को जन्म दिया तो उसका तुरंत अल्ट्रासाउन्ड करवाया। बच्चा जब मां के गर्भ में था तभी उसके जुड़वा भाई का भ्रूण उसके अंदर चला गया था।

फिलहाल बच्चा तेजी से रिकवर कर रहा है। डॉक्टर्स बताते हैं कि इस तरह के केस बहुत दुर्लभ होते हैं। पूरी दुनिया में अभी तक इस तरह के सिर्फ 200 से कम मामले ही देखे गए हैं। फिलहाल डॉक्टर्स इस केस की जांच और रिसर्च कर रहे हैं। उन्होंने बच्चे के पेट से निकले भ्रूण को रिसर्च वर्क के लिए अपने पास रख लिया है।

सच में ये अपने आप में बहुत ही अजीब केस था। उम्मीद करते हैं कि आपको ये अनोखी जानकारी पसंद आई होगी। यदि हां तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों संग शेयर करना न भूले। इस तरह वे भी इस अजीबोगरीब घटना के बारे में जान जाएंगे।

Related Articles

Back to top button