बेबाक तरीके से शादी से पहले सेक्स पर रखी अक्षय की इस हेरोइन ने अपनी राय, कहा….
भारतीय समय दिन-प्रतिदिन तेजी से बदल रहा है। यही वजह है कि आज के समय में सेक्स जैसे मुद्दों पर भी लडकियाँ खुलकर ओनी राय रखती हुई दिखाई दे रही हैं। आज से कुछ साल पहले तक यह एक ऐसा शब्द था, जिसे आप किसी सार्वजनिक स्थान पर इस्तेमाल नहीं कर सकते थे। लेकिन आज ऐसा नहीं है। शुभ मंगल सवधान और टॉयलेट: एक प्रेम कथा में काम करने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दिखाई दी।
भूमि हो चुकी हैं बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार:
इंडिया टुडे के एक यूथ कानक्लेव में पहुँची भूमि ने शादी और सेक्स के बारे में अपनी राय बेबाक तरीके से रखी। इसी दौरान भूमि ने निजी जीवन के बारे में कई महत्वपूर्ण चीजें भी बताई। टॉयलेट: एक प्रेम कथा में काम करनें के बाद भूमि बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी हैं। भूमि ने शादी से पहले सेक्स को बहुत ही सामान्य घटना बताया है। उन्होंने कहा कि आजकल सभी लोग दरवाजे के पीछे यह काम कर रहे हैं।
आजकल के युवा ले रहे हैं अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के जीवन से सीख:
शादी से पहले रिश्ते और सेक्स को हम छुपाकर रखते हैं, क्योंकि समाज में इसे एक हौव्वा बना दिया गया है। कोई भी रिश्ता केवल इमोशनल फीलिंग की वजह से कामयाब नहीं हो सकता है। इसके लिए 50 प्रतिशत फिजिकल और 50 प्रतिशत इमोशनल फीलिंग की जरुरत पड़ती है। आजकल के लड़के-लडकियाँ अपने कैरियर से ज्यादा अपने रिश्तों को लेकर चिंतित रहते हैं। आजकल के युवा अपने पसंदीदा फिल्म अभिनेता या अभिनेत्री के जीवन से सीख ले रहे हैं।
हटा देना चाहिए सेक्स शब्द से जुडी हुई गंदगी को:
भूमि ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया, जब उनसें यह पूछा गया कि क्या सेक्स के बिना रहा जा सकता है? तो उन्होंने कहा कि सेक्स को लेकर सभी लोग काफी नकारत्मक हो जाते हैं। समाज में हमेशा से ही लड़के और लड़कियों को अलग तरीके से रहने के लिए कहा जाता है। भूमि ने कहा कि हम एक विकसित समाज का हिस्सा है, जो लगातार बदल रहा है। सेक्स शब्द के साथ जो गंदगी जुडी हुई है, उसे हटा देना चाहिए।
बॉक्स ऑफिस पर कर रही है कमाल:
भूमि के अनुसार भारत के हर व्यक्ति को सेक्स की शिक्षा देनी चाहिए। भूमि के इस बयान के बाद शायद समाज में थोड़ा बदलाव देखने को मिले। हालांकि आपको बता दें इससे पहले भूमि फिल्म दम लगा के हईशा में एक मोटी लड़की का किरदार निभा चुकी हैं। उनके मोटापे की वजह से उनका मति उसे पसंद नहीं करता है। लेकिन धीरे-धीरे दोनों में प्रेम बढ़ जाता है और फिर सब सामान्य हो जाता है। भूमि की हालिया रिलीज फिल्म शुभ मंगल सावधान भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती हुई दिखाई दे रही है।