समाचार

साली के साथ गुलछर्रे उड़ा रहा था पति, बीवी ने विरोध किया तो कर दिया काण्ड

कहते हैं ‘प्यार में इंसान अंधा हो जाता है।’ हालांकि ये अंधापन कब पागलपन में बदल जाए और व्यक्ति अपनी सारी हदें पार कर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। अब यूपी के कौशांबी के महेवा इलाके की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां एक शख्स ने पहले एक लड़की से लव मैरिज की और फिर उसी की बड़ी बहन से चक्कर भी चलाने लगा। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने उसकी इतनी बेरहमी से हत्या करी कि हर कोई हैरान रह गया। आइए इस पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं।

10 साल पहले हुई थी लव मैरिज

कौशांबी के महेवा इलाके में रहने वाले मोहित ने सरिता नाम की लड़की से दस साल पहले लव मैरिज की थी। इस शादी से दोनों को एक बेटी भी हुई। शादी के कुछ साल बाद मोहित की सरिता की बड़ी बहन से फोन पर ज्यादा बातचीत होने लगी। जल्द ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।

साली की खातिर बीवी-बेटी का किया मर्डर

जब सरिता को इस बात की भनक लगी कि उसका पति उसी की बड़ी बहन के साथ लव अफेयर चला रहा है तो वह बहुत नाराज हुई। उसने कई बार दोनों का विरोध किया। बीवी की इस रोक-टोंक से पति तंग आ गया ऐसे में उसने पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान ही बना लिया। फिर एक दिन मोहित ने मौका देख पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। ये नजारा उसकी बेटी ने देख लिया। ऐसे में निर्दयी बाप ने अपनी बेटी की भी गला घोंट हत्या कर दी।

पुलिस को किया गुमराह

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बुधवार को हुई प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी मोहित बहुत शातिर था। पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद वह बाजार आकार खरीदारी करने लगा। उसने घर आकर गंगा स्नान भी किया। जब पुलिस उसके घर आई तो रोने धोने का नाटक किया। हालांकि जब पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल्स खंगाली तो इस मर्डर की गुत्थी भी सुलझ गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मोहित और उसकी प्रेमिका (सरिता की बड़ी बहन) को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मोहित की साली भी अपने पति को छोड़ चुकी है। वह अपनी बेटी के साथ घर में अकेली रह रहती है।

बताते चलें कि कुछ दिनों पहले कौशांबी के महेवा इलाके में महिला और उसकी बेटी का शव घर में पड़ा हुआ मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई थी। ऐसे में पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन की तो मृत महिला का पति ही आरोपी निकला।

Related Articles

Back to top button