Rashifal 17 October: आज शनिदेव की कृपा का लाभ उठाएंगे 7 राशियों के जातक, सफलता के द्वार खुलेंगे
हम आपको शनिवार 17 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 17 October 2020
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
मेष राशि के विद्यार्थियों का मन आज किताबों से हट कर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने को करेगा। स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। मानसिक रूप से भी प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। बदलता मौसम सेहत खराब कर सकता है, माता-पिता से अनबन होने की संभावना है, अनावश्यक क्रोध न करें। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज दोस्तों और रिश्तेदारों से थोड़ी परेशानी हो सकती है। वैचारिक रूप से नकारात्मकता आप पर प्रभुत्व न जमा दें इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन ग्लानि से भरा रहेगा। पुरानी समस्याओं के समाधान होने के आसार नजर आ रहे है। भाग्य और धर्म आदि बातों पर ध्यान केन्द्रित होगा। आजीविका के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। गृहस्थी, दाम्पत्य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। व्यापार मालिकों और नौकरी पेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे। आपको सफलता प्राप्त होगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। आज नए कार्य सम्पादित होंगे। जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा, बिगड़ती हुई धन की स्थिति अब थोड़ी राहत देने वाली हो जाएगी। स्वजनो के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सामाजिक रूप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्ट समाप्त हो जाएंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आप खोई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे। जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक प्रसन्नता में कमी का अनुभव होगा। परिश्रम के अनुसार फल प्राप्त न होने पर निराशा का अनुभव होगा। स्वास्थ्य का गौर रखें, नहीं तो समस्याएं उठ खड़ी होंगी। आज किसी नए कार्य का शुभारंभ न करें। खान-पान में उचित अनुचित का विवेक रखें। आज कार्यभार अधिक रहेगा। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा। वांछित सहयोग भी मिलेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे। वाणी पर संयम बरतें। किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। कार्य में सफलता के कारण उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के भी योग हैं। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा तथा उनके कार्य क्षेत्र में वृद्धि भी होगी। तनाव खत्म होने की वजह से आपके कार्य की गति बढ़ेगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपके कारोबार में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की होगी। व्यवसाय में पदोन्नति के भी योग हैं। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है अथवा तो अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्थायी संपत्ति के कार्य में सावधानी बरतें। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा तथा उनके कार्य क्षेत्र में वृद्धि भी होगी। किए गए किसी निवेश से आपको लाभ मिल सकता है। कामयाबी का रास्ता खुल रहा है, नए संबंधों से फायदा होगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। आलस्य और तनाव बढ़ सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके मिल सकते हैं। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़े सावधान रहें। परिवारजनों के बर्ताव में भी बहुत फर्क रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आप व्यवहारिक और तर्कसंगत बातों की ओर झुकाव महसूस करेंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ भेंट होगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। क्रोध पर संयम रखें, जिससे मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी। कोई नया अनुभव आपको बदल सकता है। मित्रों के सहयोग से राह आसान होगी।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आप की मेहनत से कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। परिवारजन आपके साथ आज आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। मानसिक रूप से भी आप संपूर्ण स्वस्थ अनुभव करेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। आपको शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। किसी चीज़ की तह तक जाने के लिए आप किसी की मदद को ले सकते हैं। आज कार्यभार अधिक रहेगा। इसलिए शिथिलता रहेगी। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। वाद-विवाद हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बेहतर होगा आज किसी कार्य के पीछे मानसिक सुख शांति न गंवाकर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता का आश्रय लें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
जो लोग रात दिन एक करके मेहनत कर रहे थे वो आज थोड़ा आराम कर सकते हैं। मित्रों और परिवारजनों के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। संतानों के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकेंगे और नए वस्त्रों की खरीदारी भी करेंगे। मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन बातचीत में संयत रहें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपको अच्छे से प्रदर्शन करना होगा जिस वजह से आपको सभी लोगों से अपने काम के लिए सराहना मिलेगी। मानसिक रूप से व्यग्रता और बेचैनी के कारण किसी कार्य में आपका मन न लगे यह हो सकता है। आज का दिन आपके लिए लाभकारी होगा। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। किसी धार्मिक स्थल अथवा मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का आमंत्रण मिलेगा।
आपने Rashifal 17 October 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 17 October 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 17 October 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें : 17 अक्टूबर से से शुरू हो रहे हैं नवरात्रि, जानें घटस्थापना का महत्व व शुभ मुहूर्त