मनोरंजन

सारा अली खान रेड साड़ी में अपने इस लूक के लिए हुई ट्रोल, नटराज पेंसिल कहकर फैंस ने उड़ाया मज़ाक

सारा अली खान अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने फोटोज और लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। सारा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरे अपने फैंस से साझा करती हैं। पिछले दिनों सारा का नाम ड्रग्स केस में आया था। जिसके बाद से ही सारा ने मीडिया से दूरी बना ली है। वही अब सारा अली खान ने एक मैगजीन के लिए फोटो शूट कराया है जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा हैं। बता दे की सारा अली खान ज्यादातर ट्रेडिशनल ड्रेसेज में ही देखी जाती हैं। उन्हें खासतौर पर सूट और साड़ी पहनना पसंद है। हालांकि उनका एक लूक अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ हैं जिसमें वो लाल साड़ी में नजर आई आ रही है। इस लुक में एक्ट्रेस फैंस को इंप्रेस नहीं कर पाई और कई यूजर्स उनका मज़ाक बना रहे हैं।

कहा मंहगी वाली नटराज पेंसिल 

 

बता दे कि एक मैगजीन फोटोशूट के लिए सारा अली खान ने स्टाइलिश लाल साड़ी पहनी थी। इसका यूनीक पॉइंट रफल्स और टेल डिजाइन थी। पूरी साड़ी में रेड, येलो और पिंक कलर के छोटे रफल्स लगाए गए थे, वहीं शोल्डर पर यह बड़े आकार में थे।

शोल्डर का डिजाइन बड़े से पंख की तरह फैला हुआ था। सारा के बालों को बैक कॉम्ब कर मेसी लुक दिया गया था और फिर उसे पोनी में टाई किया गया था। सारा की ये तस्वीरें सामने आई, तो लोगों को लुक कुछ खास पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर उन्हे इस लूक के लिए ट्रोल किया गया। कई यूजर्स ने कमेंट्स में उनका मज़ाक बनाया। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए उन्हे मंहगी वाली नटराज पेंसिल कहा। वही एक यूजर ने ये तक कह दिया कि इस साड़ी को कोई आम व्यक्ति पहन ले, तो उसका मजाक उड़ जाएगा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, पंछी बन के उड़ती फिरू। बता दे की सारा के कुछ फैंस ने इसे डिफरेंट स्टाइल कहकर उनके इस लूक की तारीफ भी की।

केदारनाथ से किया था बॉलीवुड डेब्यु

सारा अली खान ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली हैं। बता दे की सारा ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसन्द किया गया था। जिसके बाद वह रोहित शेट्टी की फिल्म सिंब्बा में नजर आई थीं। सारा आखिरी बार फिल्‍म ‘लव आज कल 2’ में नजर आईं थीं जिसमें उनके साथ अभिनेता कार्तिक आर्यन थे। फिल्‍म में सारा अली खान और कार्तिक के अलावा रणदीप हुड्डा और आरुषी शर्मा नजर आए थे। सारा अली खान जल्द ही फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। इसके अलावा, सारा अली खान जल्द ही ‘अतरंगी रे’ में भी नजर आयेंगी। आनंद एल राय की इस फिल्म में सारा के साथ अक्षय कुमार और साउथ सुपर सुपरस्टार धनुष मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे।

ये भी पढ़ें-

करोड़ो की मालकिन हैं संजय कपूर की पत्नी, खूबसूरती के सामने फ़ैल हैं बाकी हीरोइनें

Related Articles

Back to top button