धार्मिक

Rashifal 18 October: आज बन रहा है त्रिपुष्कर योग, इन 4 राशि के जातकों को मिलेगा तिगुना लाभ

त्रिपुष्कर योग को काफी शुभ योग माना जाता है। इस दौरान किये गये कामों में व्यक्ति को तीन गुना ज्यादा लाभ प्राप्त होता है। यह तीन ग्रहों के मिलने से बनने वाला एक योग है। हम आपको रविवार 18 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 18 October 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम की उम्मीद की जा सकती है। हद से ज्यादा तनाव आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। खराब स्वास्थ्य आपके काम पर भी बुरा असर डाल सकता है इसलिए आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों की ओर आकर्षिक हो सकते हैं। संपत्ति से जुड़ी कोई परेशान करने वाली खबर सामने आ सकती है। दूर-समीप की यात्रा हो सकती है। किसी काम को किस्मत के भरोसे न छोड़ें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपकी दूरदर्शिता और प्रतिभा आपके सहकर्मियों को प्रभावित करेगी। व्यक्तिगत उपलब्धियों को अपनी प्राथमिकताएं बनाएं। अगर आप व्यापार करते हैं और हाल ही में आप ने कोई नया काम शुरू किया है तो आज आप उसके प्रचार प्रसार में व्यस्त रहेंगे। छात्र अपने करियर के बारे में भ्रमित होंगे और अपने माता-पिता से सलाह लेंगे। प्रोफेशनल जिंदगी में आपकी उन्नति होगी। प्रेमी जोड़ों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका काम ठीक तरह से पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। यदि आप इस मौके का लाभ उठाते हैं तो आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आज कोई समस्या खड़ी हो सकती है। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। आपको सावधान रहने की भी जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको यश और सम्मान मिलेगा। जरूरतमंदों को खाने की वस्तु दान करें। तबीयत बिगड़ सकती है। कोई भी बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा नहीं है। आज व्यापर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। पुरानी गलती की वजह से नुकसान हो सकता है। पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। छोटी-छोटी बातों में भी आज आपको खुशी तलाशने का अवसर मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप धार्मिक कार्यों की ओर आकर्षित होंगे। आपके पास अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यों को विकसित करने और लागू करने के लिए बहुत समय होगा। आप अपनी योजना के अनुसार काम करेंगे और सही समय पर सभी कार्य निपटाने में कामयाब रहेंगे। मानसिक रूप से दिन शांत रहेगा। सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों की बात करें तो आज आपका बजट कुछ डगमगा सकता है। अंत में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अपने परिवार या माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं लेकिन सही समय पर दोस्तों की मदद से आपकी इस समस्या का समाधान हो जाएगा। रचनात्मकता एवं कल्पनाशक्ती आपकी अच्छी आदते हैं इसे बढ़ावा देना तथा इसके लिये जरुरत अनुसार सहयोग लेने की सलाह दी जाती हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

निद्रा का अभाव रहेगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। आज कुछ समय के लिए न उलझें। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। हालांकि दोपहर के समय आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या लगातार बनी हुई है। पढ़ाई करने वाले लोगों का रिजल्ट बेहतर होगा। जिससे सभी लोग आप पर गर्व महसूस करेंगे। आपके आसपास का कोई शख्स आपका फायदा उठाने की कोशिश करेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

संतानों के विषय में दुविधा रहेगी। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। आज भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। बेवजह के मामलों में उलझने से आज आपको बचना चाहिए। आपके आसपास का माहौल आप के अनुरूप है। आपकी माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की संभावना है, लेकिन जल्द ही स्थिर हो जाएगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अगर आप लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो वो आज आ सकते हैं। आपको अपने मन को काबू रखना चाहिए। आज अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपके आसपास का माहौल अनुरूप नहीं रहेगा। इसे तनाव हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। सहयोगियों की समस्या को धैर्य से निपटाने का प्रयास करे। आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया रूप देगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। सुदूर यात्रा का योग है। अच्छा होगा यदि आप शांत और सहज रहें। आज आपका आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए खर्च करते समय सचेत रहिएगा। अच्छी बात यह है कि आज कानूनी पक्ष आपका मजबूत है। व्यवसाय और नौकरी में सहकर्मियों की ओर से सहयोग में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। दबाव को अच्छे से हैंडल करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी बड़ी दिक्कत का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए आज उत्तम समय है। व्यापार में बढ़ोत्तरी करने की योजना बना रहे थे तो भाग्य का साथ मिलेगा। आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं। अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें। नया वाहन खरीदने का कार्यक्रम आज के लिए टाल दें तो श्रेयष्कर रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है। विरोधी मुखर होने की कोशिश करेंगे। आपके रास्ते रोकने की कोशिश करेंगे लेकिन स्वतः ही परास्त हो जाएंगे। ज्यादा परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालेंगे, तो उचित होगा। वाद विवाद से बचें। आसानी से सफलता नहीं मिलेगी। धैर्य रखने की जरूरत है।

आपने Rashifal 18 October 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 October 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 October 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शगुन शास्त्र: जीवन में हो रही हैं ऐसी घटनाएं तो समझे होगा धन लाभ, जानिए रुपए-पैसों के शुभ शगुन

Related Articles

Back to top button