बॉलीवुड

कंगना और बहन रंगोली की बढ़ी मुश्किलें, सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप में मुंबई में हुआ केस दर्ज

मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इन दोनों पर ट्वीट और इंटरव्यू के जरिए सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुन्ना वराली और साहिल अशरफ सैयद नाम के दो याचिकाकरता ने कंगना के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की थी और कंगना के ट्वीट को भड़काऊ बताते हुए उनपर एफआईआर दर्ज करने की मांग थी। जिसपर मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने अभिनेत्री व उनकी बहन के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा है।

पुलिस ने दर्ज नहीं किया था केस

याचिकाकरता के अनुसार उन्होंने बांद्रा पुलिस स्टेशन में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। उसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने वकील के माध्यम से बांद्रा कोर्ट का रुख किया। जिसके बाद कोर्ट ने आज कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश बांद्रा पुलिस को दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक याचिकाकर्ताओं ने कंगना पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ट्वीट और टीवी चैनलों पर इंटरव्यू के जरिए हिन्दू और मुस्लिम कलाकारों के बीच दूरी पैदा करने की कोशिशकी है। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से कहा कि इस बात की जांच करनी चाहिए कि अभिनेत्री ऐसा क्यों कर रही है। इसकी आवश्यकता उन्हें क्यों पड़ी, क्यों उन्होंने लोगों को अपनी ही सरकार के खिलाफ भाड़काया।

अक्सर करती रहती हैं विवादित ट्वीट

गौरतलब है कि कंगना और उनकी बहन रंगोली अक्सर कई तरह के ट्वीट करते रहते हैं। कंगना ने 21 सितंबर को एक ट्वीट कर लिखा था कि जिन लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध किया था। वहीं लोग कृषि कानूनों का विरोध कर देश में आतंक का माहौल कायम करना चाहते हैं। इसी प्रकार से कंगना ने कई सारे ट्वीट किए थे और अब इनपर केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें-

तनिष्क शोरूम पर हमले की फेक न्यूज दिखाने के मामले में बुरी तरह फंसा NDTV, पुलिस ने दर्ज किया केस

Related Articles

Back to top button