समाचार

लव जिहाद में फंसाकर सातवीं की छात्रा पर बना रहे थे धर्म परिवर्तन का दबाव, भाई- बहन हुए गिरफ्तार

देश में पिछले दिनों लव जिहाद के कई मामले सामने आए हैं‌। जिनमें सीधी-सादी हिन्दू लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनसे धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसी बीच उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में लव-जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। जिसमे एक युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छुपाते हुए सातवीं में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा को अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसा लिया। खबर है कि वह युवक लड़की को अपने साथ बहला फुसला कर ले गया। जब शाम तक वह घर नहीं पहुंची तो लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत  दर्ज कराई। पुलिस ने समय रहते इस मामले में कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के साथ-साथ उसकी बहन को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों छात्रा को बहलाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे थे।

नमाज पढ़ने के तरीके सिखा रहा था

मामला कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र का है, जहां 13 साल की छात्रा को एक युवक द्वारा प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए उसका ब्रेनवॉश किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता कि पहले ही मौत हो चुकी है और वह मां के साथ रहती है। वही आरोपी युवक कोतवाली क्षेत्र के अजीतगंज का रहने वाला है, जो मजदूरी का काम करता है। आरोप है कि पहले लड़की से अपनी धार्मिक पहचान छुपाई उसके बाद बहला-फुसलाकर उसे परिवर्तन करने के लिए मजबूर कर रहा था। यहां तक कि वह युवक लड़की को नमाज पढ़ने के तरीके भी सिखा रहा था।

घर के बगल में करता था मजदूरी

बता दे कि लड़की की मां ने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। उन्होंने युवक और उसकी बहन पर उनकी बेटी को इस्‍लामिक तौर-तरीके सिखाने का आरोप लगाया है। लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि एक महीने पहले घर के पास में खाली प्‍लॉट में कंस्ट्रक्शन हो रहा था। जहां वह युवक मजदूरी करने आया था। काम के बीच में वह कई बार ठंडा पानी लेने के लिए उनके घर आता था। उसने अपना धर्म छुपाते हुए अपना नाम बाबू बताया था। यहां तक कि उन्होंने उससे उसके धर्म के बारे में भी पूछा लेकिन उसने झूठ बोल दिया। इसी दौरान वह उनकी बेटी के संपर्क में आया, जिसके बाद उसकी बहन भी फोन पर लड़की से बात करने लगी। 

शिकायत के बात पता चली असली पहचान

लड़की की मां का आरोप है कि भाई-बहन मिलकर उनकी बेटी का ब्रेनवॉश करते थे। उसे नमाज और कुरान की आयतें पढ़ने के साथ-साथ अन्‍य इस्‍लामिक तौर-तरीके स‍िखा रहे थे। उन्होंने आरोपी युवक और उसकी बहन पर अपनी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के आरोप भी लगाए। इस मामले में लड़की का बयान भी दर्ज किया गया है। लड़की ने भी धर्म परिवर्तन करवाने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बता दे कि पुलिस ने जब युवक को अरेस्ट किया तब जाकर उस युवक की असली पहचान सामने आई है। युवक का असली नाम मोहम्मद ओवैस है। नाम जानने के बाद लड़की की मां भी हैरान रह गई ‌

ये भी पढ़ें-

मुस्लिम बनाने की साजिश के तहत की जाती है हिंदू लड़कियों से शादी, पढ़ें- लव जिहाद के ये 10 मामले

Related Articles

Back to top button