बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा की वजह से अर्जुन ने तोड़ा था सलमान की बहन से रिश्ता, टूटकर बिखर गई थी अर्पिता

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों सलमान खान की एक्स भाभी यानी मलाइका अरोड़ा से इश्क लड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, मलाइका और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी पिछले कई सालों से मीडिया की सुर्खियां बटोर रही है। दोनों ही एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह से डूब चुके हैं और अब ये कपल खुल्लम खुल्ला प्यार करता हुआ नजर आता है। खैर, यहां हम अर्जुन-मलाइका की लव स्टोरी की नहीं बल्कि अर्जुन और सलमान की बहन अर्पिता की प्रेम कहानी के बारे में बात कर रहे हैं। आइये जानते हैं, क्या है पूरा मामला…

फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर सलमान खान के जबरा फैन कहे जाते थे। माना जाता है कि अर्जुन को अभिनेता बनाने के पीछे सलमान खान का ही हाथ है, लेकिन अब दोनों ही एक दूसरे की सूरत देखना भी पसंद नहीं करते हैं और इसके पीछे की वजह मलाइका अरोड़ा हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन ही इकलौते अभिनेता हैं, जिन्होंने दबंग खान से एक नहीं, बल्कि 2 बार पंगा लिया। दरअसल, पहली बार अर्जुन कपूर 18 साल की उम्र में ही सलमान खान से पंगा ले लिया था, जब उन्होंने सलमान की बहन अर्पिता को डेट करना शुरु किया। और अब सलमान की एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा के साथ इश्क लड़ा कर अर्जुन, सलमान के दुश्मन बन चुके हैं।

अर्पिता के साथ सीरियस थे अर्जुन कपूर

अर्जुन अर्पिता

सलमान खान की बहन अर्पिता से अर्जुन कपूर 18 साल की उम्र से ही इश्क लड़ा रहे थे। दोनों के बीच ये रिश्ता करीब 2 साल तक चला था और इस दौरान दोनों ही एक दूसरे के लिए काफी सीरियस थे। अर्जुन कपूर ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि अर्पिता ही पहली लड़की थी, जिसको लेकर वे काफी सीरियस थे। इतना ही नहीं, अर्जुन और अर्पिता के रिश्ते में जब भी कोई दिक्कत आती थी, तब मलाइका के पास ही दोनों जाते थे। बताया जाता है कि अर्जुन कपूर और अर्पिता के रिश्ते की जानकारी सलमान खान को भी थी, लेकिन उन्होंने कभी दखलंदाजी नहीं की।

सलमान-अर्जुन-अर्पिता

दो साल तक डेट करने के बाद अचानक अर्जुन कपूर ने अर्पिता से ब्रेकअप कर लिया। बहन के ब्रेकअप के बाद भी सलमान खान अर्जुन को सपोर्ट करते रहे, लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से अब दोनों एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते हैं। दरअसल सलमान ने बहन के ब्रेकअप को तो बर्दाश्त कर लिया, लेकिन जब उन्हें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन की लव स्टोरी के बारे में पता चला तो इस बात से सलमान काफी गुस्से में आ गए और उन्होंने अपना आपा खो दिया, जिसके बाद से अर्जुन कपूर उनके सबसे बड़े दुश्मन बन गए।

मलाइका की वजह से ही हुआ था अर्पिता और अर्जुन का ब्रेकअप

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अर्पिता के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए ही अर्जुन, मलाइका को दिल दे बैठे थे। और उसके बाद मलाइका भी अर्जुन के प्यार में पड़ गईं।  साल 2015 में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन के रिश्ते की भनक खान परिवार को लग गई, जिसके बाद भूचाल आ गया। दावा किया जाता है कि अर्जुन ने मलाइका के लिए ही अर्पिता से ब्रेकअप किया था। दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा और अरबाज के रिश्ते में उन दिनों तूफान आया हुआ था। लिहाजा साल 2016 में अरबाज और मलाइका ने एक दूसरे को तलाक दे दिया। इसके बाद अर्जुन और मलाइका खुलकर अपने प्यार का इजहार करने लगे। ऐसे में, अब फैंस अर्जुन और मलाइका की शादी का इंतजार कर रहे हैं।

पढ़ें-फिल्म धड़कन के 20 साल बाद भी कम नहीं हुआ शिल्पा शेट्टी का दर्द, यूँ बयां किया अपना हाल!

Related Articles

Back to top button