धार्मिक

अगर आपकी हथेली की बनावट है ऐसी तो सफलता चूमेंगी आप के कदम

कहावत है कि अगर जीवन में कुछ बड़ा हासिल करना है तो उसके लिए मेहनत और संघर्ष भी ज्यादा करना पड़ता है। मगर इसके ठीक विपरित कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें बहुत कम मेहनत से चीजें बड़ी आसानी से मिल जाती हैं, ऐसे लोग काफी लकी माने जाते हैं। बहरहाल, सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक लोगों की हथेलियां भी उनके भविष्य के बारे में काफी कुछ बताती हैं यानी हथेलियों की बनावट से भी ये पता लगाया जा सकता है कि जीवन में कितने संघर्ष से मुकाम हासिल होगी। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप अपने हथेलियों को देखकर ये पता लगा सकते हैं कि आपको जीवन में कितने संघर्ष की जरूरत है…

अगर आपकी ऊंगलियां हथेली से छोटी हों…

अगर आपकी उंगलियों की लंबाई आपकी हथेली से छोटी है तो ये इस बात की ओर इशारा करती है कि आपका जीवन बेहद संघर्षपूर्ण है। मगर इन लोगों को इनके संघर्ष का फल भी मिलता है और ये अपने मुकाम तक पहुंचते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार ये लोग काफी मेहनती किस्म के होते हैं और ये अपने मेहनत के दम पर ही सब कुछ पाने का माद्दा रखते हैं। इन लोगों के सामने कितनी भी कठिन चुनौती क्यों न हो, ये बिना घबराए उसका डटकर सामना करते हैं। इन्हें सफलता मिलने में समय जरूर लगता है, मगर इन्हें जीत अवश्य हासिल होती है।

अगर उंगलियां हथेली से बड़ी हो…

जिन लोगों की उंगलियां हथेली से बड़ी हो, उन लोगों का जीवन काफी सुखमय होता है, इन्हें सफलता पाने के लिए ज्यादा संघर्ष करने की जरूरत नहीं होती है, इच्छानुसार इन्हें सफलता प्राप्त होती है। इन्हें भाग्य का साथ मिलता है, इसी वजह से ये अपनी जीवन में सफलता की सीढ़ी चढ़ते हैं। वैसे ये सब कुछ अपने भाग्य पर ही नहीं छोड़ते हैं बल्कि ये मेहनती भी होते हैं। इन्हें अपना काम खुद करना अच्छा लगता है और ये किसी के भरोसे अपना कार्य नहीं छोड़ते हैं। अगर आप कभी परेशानी में फंस जाएं तो अपने कलाई में पीले धागे बांध लें, परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

अगर हथेली पतली हो…

जिन लोगों की हथेलियां पतली होती हैं, उन्हें जीवन के हर मोड़ पर संघर्ष करना पड़ता है। इन्हें बिना मेहनत और संघर्ष के कुछ भी हासिल नहीं होता। इन्हें अपने जीवन में छोटी से छोटी चीज भी हासिल करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि ये कभी मेहनत करने से घबराते नहीं है, मगर इन्हें काफी संघर्ष के बाद ही जीत हासिल होती है।

छोटी और मोटे आकार की हथेली 

ऐसे लोग काफी ऐशो-आराम और सुखमय जिंदगी जीते हैं। इन्हें कभी किसी चीज के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती है, इन्हें इनकी मनचाही चीज बड़ी ही आसानी से मिल जाती है। कहा जाता है कि इन पर भगवान की कृपा होती है, इस वजह से इन्हें जल्द ही जीत हासिल होती है। इसके अलावा इन लोगों की एक खास बात ये होती है है कि ये काफी बुद्धिमान होते हैं, जिसकी वजह से ये अपने दिमाग से बड़ी से बड़ी मुश्किल का हल निकाल लेते हैं। ऐसे में ये कहा जाना गलत नहीं होगा कि इन्हें कड़ी मेहनत के बजाए सिर्फ बुद्धि से ही सफलता मिल जाती है।

Related Articles

Back to top button