बॉलीवुड

बचपन में बॉलीवुड की ये 9 अभिनेत्रियां दिखती थीं ऐसी, आज फिल्मों में मचा रही हैं धमाल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से इंडस्ट्री पर राज करती हैं। ग्लैमरस अभिनेत्रियों ने ही बॉलीवुड को संभाल रखा है। बॉलीवुड में इन अभिनेत्रियों की अदाओं से ही फिल्म इंडस्ट्री रंगीन नजर आती है। बॉलीवुड अभिनेत्रियों को फिल्मों में अपने हुस्न का जलवा बिखेरते हुए देखा जाता है। इन अभिनेत्रियों के दुनिया भर में चाहने वाले लाखों हैं। ऐसे में फैंस यह जरूर जानना चाहेंगे कि बॉलीवुड की अभिनेत्रियां बचपन में कैसी दिखती थीं। आज हम आपको बॉलीवुड कुछ मशहूर अभिनेत्रियों के बचपन की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं आप भी देखिए कि आपकी पसंदीदा अभिनेत्री बचपन में कैसी दिखा करती थी।

आलिया भट्ट

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में आलिया भट्ट का भी नाम शामिल है। उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और इनके अभिनय के साथ-साथ इनकी खूबसूरती के फैंस दीवाने हैं। जैसा कि आप लोग आलिया भट्ट की बचपन की तस्वीर देख रहे हैं। आलिया भट्ट बचपन में बेहद क्यूट नजर आती थीं। आपको बता दें कि स्कूल और कॉलेज के दिनों में आलिया भट्ट का वजन कुछ ज्यादा ही था। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले आलिया भट्ट ने अपना वजन कम किया था, जिसके लिए उन्होंने जमकर मेहनत की थी। आज आलिया भट्ट की खूबसूरती की हर कोई तारीफ करता है।

सोनम कपूर

हिंदी सिनेमा जगत की टॉप अभिनेत्रियों में से एक सोनम कपूर भी हैं। सोनम कपूर ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है और सभी दर्शकों ने इनकी एक्टिंग की सराहना भी की है। आपको बता दें कि सोनम कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं। सोनम कपूर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। अक्सर वह अपने बचपन की तस्वीर साझा करती रहती हैं। जैसा कि आप लोग इस तस्वीर में देख रहे हैं कि सोनम कपूर काफी शरारती बच्चे की तरह नजर आ रही हैं।

स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने टीवी का मशहूर सीरियल “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” में काम किया है। इस सीरियल से इनको अच्छी खासी पहचान मिली। इस सीरियल में स्मृति ईरानी ने तुलसी नाम की महिला का किरदार निभाया था। यह सीरियल लोगों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। आपको बता दें कि स्मृति ईरानी भारतीय राजनीति में जाना माना नाम है। इन्होंने अपना पॉलीटिकल करियर 2003 में शुरू किया था। जिसके बाद उन्होंने मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया है। स्मृति ईरानी बचपन में कुछ ऐसी दिखती थीं।

दीया मिर्जा

बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा को तो आप अच्छी तरह जानते ही हैं। इन्होंने बॉलीवुड फिल्म “रहना है तेरे दिल में” काम किया है। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। यह तस्वीर अभिनेत्री दिया मिर्जा की है।

अनुष्का शर्मा

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उनकी पहली फिल्म “रब ने बना दी जोड़ी” थी जो सुपरहिट साबित रही थी। अनुष्का शर्मा बचपन में ऐसी नजर आती थीं।

उर्मिला मातोंडकर

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम किया है। यह फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उर्मिला मातोंडकर ने फिल्मों में बतौर बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। जैसा कि आप लोग उर्मिला मातोंडकर की यह बचपन की तस्वीर देख रहे हैं। यह फोटो साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म मासूम की है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर उस समय की है जब वह महज 4 से 5 वर्ष की होंगी। वैसे इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बिल्कुल नन्ही परी की तरह नजर आ रही हैं।

काजोल

90 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक काजोल ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। जैसा कि आप लोग काजोल की बचपन की यह तस्वीर देख रहे हैं। वैसे काजोल बचपन से ही काफी चुलबुली रही हैं, जिसका अंदाजा आप इस तस्वीर से लगा सकते हैं।

ऐश्वर्या राय

भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता रह चुकीं ऐश्वर्या राय की बचपन की कुछ तस्वीरें हैं, जिसमें अभिनेत्री कुछ ऐसी नजर आती थीं।

Related Articles

Back to top button