धार्मिक

Rashifal 19 October: तीन राशि वालों के जीवन में बड़ी सौगात लेकर आएगा यह दिन, पढ़िए अपना राशिफल

हम आपको सोमवार 19 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 19 October 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक मामलों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। अपने कार्य के प्रति आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज आपके कार्यों की समीक्षा की जा सकती है। कार्यस्थल पर मधुर व्यवहार बनाकर रखिएगा। आज अदालती मामलों में पडऩे से यथा संभव बचें। बुरी आदतों से परहेज करें। भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

व्यापारी आज अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। बिना मेहनत अधिक अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। आज परिजनों के बर्ताव में कुछ फर्क रह सकता है। पारिवारिक सदस्यों से आपको बहस करने से बचना है। इससे विवाद हो सकते हैं। मन में असुरक्षा की भावना जाग सकती है। देवी दुर्गा की पूजा करें। भविष्य के लिए योजना बना पाएंगे। शत्रुओं से टक्कर लेना पड़ेगा। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पिता का स्वास्थ्य अस्थिर रहने की संभावना है, लेकिन वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। आज बेवजह के कानूनी मामलों में न उलझें अन्यथा समय और धन दोनो का अपव्यय होगा। मेहनत के अनुरूप फल प्राप्त नहीं होंगे ऐसे में आपको नकारात्मक नहीं होना है। आज सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़िए। लोग आपके साथ अपने गलत कामों के लिए खेद और माफी मांगेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज वाणी पर संयम रखते हुए आगे बढ़े साथ ही बेवजह के खर्चों से बचना जरूरी होगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। बॉस भी आपके काम से खुश रहेंगे। भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए श्रीराम का ध्यान करके किए गए सभी कार्यों में आज आपको सफलता मिलने वाली है। परिवार में आपको अपने कर्तव्य को समझना और पूरा करना होगा जिसके लिए आपका सम्मान किया जाएगा। भाग्य का साथ रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अपने क्रोध को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। आज काम धंधे के लिए पूरा दिन अनुकूल है। पदोन्नति होने की भी संभावना है। आज लंबी यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं लेकिन आज की गई यात्राएं लाभ के पद पर रहेंगी। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपको मिल रहा है। आप अपने घरेलू जीवन को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आज आप शिव मंदिर का दर्शन करें। इससे आपके जीवन में आने वाली सभी परेशानी दूर हो जाएगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

गलतफहमी दुर्घटना से बचके रहें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहने वाला है। आज कुछ मामलों में आपसी मनमुटाव संभव है। घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की जरूरतों के मुताबिक़ खुद को ढालें। आज संतान को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप विपरीति परिस्थितियों पर नियन्त्रण करने को कठिन संघर्ष करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। संतान से जुड़ी कोई बात भी परेशान करेगी। जरूरत है कि धैर्य बनाये रखें और वाणी पर संयम रखते हुए किसी विवाद से बचे। नौकरीपेशा जातक आज किसी नए प्रोजेक्ट पर अपने काम की शुरुआत कर सकते हैं। मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपकी लव लाइफ पर सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। प्यार और तकरार दोनों हो सकती है। आपके लिए मौज-मस्ती का दिन है। इसमें दोस्त और आपके करीबी रिश्तेदार हिस्सा ले सकते हैं। बिजनेस में फायदा होने का योग है। पिछले कुछ समय से आप अनचाहा दबाव महसूस कर रहे थे लेकिन आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी अजनबी पर ज्यादा विश्वास न करें। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। आपकी रचनात्मकता आपको दूसरों से आगे रखेगी। जिस काम को हाथ में लेंगे, वह सफल होगा। आपको अपनी आय और खर्चे में संतुलन बनाने की जरूरत है। जरूरत पड़ने पर आपके वरिष्ठों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। भोग स्थितियों और अत्यधिक व्यवहार से दूर चलें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

वरिष्ठजनों की सहायता प्राप्त होगी। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हो सकता है पैसों से जुड़े जिस काम को लेकर आप इतने दिनों से मेहनत कर रहे थे, आज आपका वो काम बन जाए। आज भावकुता से बचने की कोशिश करें और भवावेश में कोई फैसला नहीं लें। विरोधी आप व्यक्तियों को अस्थिर करने की कोशिश करेंगे मगर उन्हे अन्ततः मायूस ही होना पड़ेगा। जल्दबाजी में या लापरवाही से कोई काम नहीं करे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा हो सकता है। पिछले कुछ दिनों से आप अपने पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे। आज आप उनके साथ ढेर सारी मौज मस्ती करेंगे और उनकी सारी शिकायतें दूर करने की कोशिश करेंगे। आप नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें क्योंकि ये पूरे दिन आप पर हावी रहने वाला है। नया बिजनेस शुरू करने में घर वालों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप के कार्य अधूरे रह सकते हैं। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपका रुका हुआ कोई काम आज दोबारा शुरू हो सकता है। हालांकि इसे पूरा करने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकता है। मनमाना व्यवहार आपको मुसीबत में डाल सकता है। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। जमीन-जायदाद से संबंधित क्षेत्र में आपको लाभ हो सकता है।

आपने Rashifal 19 October 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 19 October 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 19 October 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : गणेश भगवान की पूजा के बगैर अधूरा होता है कोई भी मंगल काम, इस वजह से कहलाए प्रथम-पूज्य देवता

Related Articles

Back to top button