बॉलीवुड

64 की उम्र में भी मजबूत है सनी देओल का ‘ढाई किलो का हाथ’, जाने फिट रहने के लिए क्या खाते हैं

‘ये ढाई किलो का हाथ जब पड़ता है तो आदमी उठता नहीं, उठ जाता है’ सनी देओल (Sunny Deol) का यह डायलॉग आज भी काफी फेमस है। वैसे फिटनेस की बात करें तो सनी अपनी हेल्थ को लेकर बहुत जागरूक रहते हैं। यही वजह है कि 64 वर्ष की उम्र में भी वे बेहद फिट लगते हैं। सनी आज 19 अक्टूबर को अपना 64वां जन्मदिन भी मना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको उनकी अच्छी सेहत का राज़ और खाने का रूटीन बताने जा रहे हैं।

सनी की अच्छी हेल्थ का राज़ उनकी हेल्थी डाइट में छिपा हुआ है। वे दिनभर में हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाते रहते हैं। इसके अलावा वे नियमित रूप से योगा और व्यायाम भी करते हैं। सिगरेट – शराब जैसे नशे से सनी दूर ही रहना पसंद करते हैं। सनी को स्पोर्ट्स खेलना भी बड़ा पसंद है। वे खुद को फिट रखने के लिए रोजाना एक घंटे टेबल टेनिस खेलते हैं।

सनी का मानना है कि खुद को फिट रखने के लिए स्पोर्ट्स बहुत अच्छी चीज होती है। सनी को पीठ दर्द की समस्या है। इस कारण वह हेवी लिफ्टिंग वाले व्यायाम नहीं करते हैं। इसके विकल्प के रूप में वे वॉक, रनिंग और अन्य आउटडोर स्पोर्ट्स खेलते हैं। जब वे घर से बाहर जाते हैं तो मौका मिलने पर पहाड़ों पर ट्रेकिंग भी करते हैं। उन्हें स्विमिंग करना भी अच्छा लगता है।

एक इंटरव्यू में सनी ने अपनी खाने की डाइट का खुलासा भी किया था। उन्होंने बताया था कि वे रोज सुबह नाश्ते में बेसन, बाजरे और मक्के के आटे की बनी रोटियां खाते हैं। यह रोटीयां वे दही, मक्खन, चटनी और लस्सी के साथ लेते हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें सेब में दही मिलाकर खाना भी बहुत पसंद है।

सनी अधिकतर शाकाहारी भोजन करना पसंद करते हैं। यदि नॉनवेज खाना भी हो तो वे सिर्फ चिकन खाते हैं। सब्जियों में उन्हें आलू गोभी की सब्जी बड़ी पसंद है। वे घर के बने बटर में मिस्सी रोटी चुपड़ के खाना भी पसंद करते हैं। लंच में उन्हें रोटी, दाल, चावल सब्जी और पापड़ खाना पसंद है। लंच और डिनर के बीच भूख लगने पर वे स्प्राउट्स, दूध या दही ले लेते हैं। इसके अलावा उन्हें मेथी के पराठे बहुत अच्छे लगते हैं।

सनी बताते हैं कि रेगुलर एक्‍सरसाइज, हेल्थी डाइट और आराम इन तीनों का अच्छे से ख्याल रखा जाए तो आप बुढ़ापे में भी एक हेल्थी लाइफ व्यतीत कर सकते हैं। वे मिठाई, जंक फूड, शराब, सिगरेट और अन्य नशों से दूर रहने की सलाह देते हैं।

Related Articles

Back to top button