समाचार

पति की गिरफ्तारी पर बोली मरियम, मैं कमरे के अंदर थी पुलिसवाले दरवाजा तोड़कर घुस आए और..

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज के पति सफदर अवान को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मुस्लिम लीग नवाज पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम ने रविवार को सरकार विरोधी रैली में भाषण दिया था। जिसके कुछ ही घंटों बाद यह कार्रवाई हुई। मरियम नवाज ने सफदर अवान की गिरफ्तारी के बाद करांची में एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस कांफ्रेंस में मरियम नवाज ने अपने पति की गिरफ्तारी को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बताया है कि किस तरह पुलिस ने उनके होटल रूम का दरवाजा तोड़कर उनके पति की गिरफ्तारी की। पुलिस  उनके पति के मना करने के बाद भी जबरदस्ती उनके रूम में घुस आई।

सोमवार को ट्वीट करके भी दी जानकारी

अपने पति की गिरफ्तारी के बाद मरियम नवाज ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया कि- वह करंची में होटल के जिस कमरे में ठहरे थे, पुलिस ने उसका दरवाजा तोड़ दिया। कैप्टन सफदर अवान को गिरफ्तार कर लिया गया। वही प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उन्होंने विस्तार से बताया कि जब पुलिस उनके पति को गिरफ्तार करने के लिए आई थी। तब वह होटल के कमरे में सो रही थी। इस वजह से सफदर अवान ने पुलिस से कमरे से बाहर ही रहने के लिए कहा। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनकी बात नहीं मानी।

डायबिटीज की दवा लेने से भी कर दिया इनकार


मरियम नवाज ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि और उनके पति करांची के एक होटल में रुके हुए थे। जब पुलिसकर्मियों ने कैप्टन सफदर को आकर बताया कि वे उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आए हैं। तब उन्होंने उनसे कहां की उन्हें अपनी डायबिटीज की दवाई लेनी है फिर चलेंगे। लेकिन पुलिस ने उनकी यह बात भी नहीं मानी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा और उन्हें गिरफ्तार करके ले गए। मरियम नवाज ने यह भी बताया कि सिंध के मुख्यमंत्री ने भी उन्हें फोन करके इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि, उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि उनके साथ ऐसा कुछ हो सकता है।

मरियम और उनके पति के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर

मरियम नवाज और उनके पति पर एफआईआर दर्ज हुई थी। मरियम नवाज और उनके पति ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मजार पर प्रदर्शन और रैली निकाली थी। इसके बाद मजार पर नारेबाजी को लेकर रूलिंग पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने नाराजगी जाहिर की थी। मैरीटाइम मिनिस्टर अली हैदर जैदी ने पुलिस से इसके खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा था। उन्होंने सफदर की गिरफ्तार से पहले ट्वीट किया, ‘‘ सिंध के आईजी को यह स्पष्ट चेतावनी है। मजार-ए- कैद पर हंगामा करने वालों पर जरूर एक्शन लें। अगर वे कराची से बाहर निकले तो आप उन्हें बचाने और छोड़ने के जिम्मेदार होंगे। आप को इस अपराध को अंजाम देने वालों का मददगार समझा जाएगा। इसके बाद मरियम नवाज, उनके पति और उनकी पार्टी के 200 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

Related Articles

Back to top button