धार्मिक

इन 5 राशियों पर गणेश-लक्ष्मी जी की बरसी कृपा, मुश्किल भरा समय होगा दूर, खुशहाल गुजरेगा जीवन

इस संसार में हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। कभी जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत होता है तो कभी जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार जो भी परिस्थितियां व्यक्ति के जीवन में आती है इसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है। रोजाना ही ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में छोटे-बड़े बदलाव होते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। ग्रहों-नक्षत्रों की शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार ही परिणाम मिलते हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर गणेश-लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इन राशि वाले लोगों को अपने जीवन की मुश्किल भरी परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। यह अपना जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत करने वाले हैं। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? आज इनके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर रहेगी गणेश-लक्ष्मी जी की कृपा

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको कोई बड़ा लाभदायक अवसर हाथ लग सकता है। आप अपने महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे करेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपका मन धार्मिक कामों में अधिक लगेगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। अचानक रुकी हुई पेमेंट वापस मिलने की संभावना बन रही है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि वाले लोग दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। दूर संचार माध्यम से सुखद समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। गणेश जी और माता लक्ष्मी जी की कृपा से लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। निजी जीवन की परिस्थितियों में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा होंगी। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है। अचानक काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी।

सिंह राशि वाले लोगों के अंदर साहस भरपूर नजर आ रहा है। आप अपने हर काम जल्द से जल्द पूरा कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को उन्नति मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आपके व्यापार में विस्तार हो सकता है। किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का अपने परिवार पर पूरा ध्यान रहेगा। कामकाज की योजनाएं सफल होंगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी आमदनी के अनुसार घर के खर्चों का बजट बनाकर चलेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आमदनी के स्रोत हासिल हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रभावशाली लोग का मार्गदर्शन मिलेगा। आपके थोड़े पर प्रयास से अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि लगातार बनी रहेगी। बिजनेस में आपको भारी लाभ मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। इनकम के नए सोर्स मिलेंगे। आप परिवार के लोगों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आपके कार्य विलंब हो सकते हैं, परंतु बाद में आप अपने काम अपनी मेहनत से पूरे करेंगे। घर-परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने रुके हुए काम पूरे करने की हर संभव कोशिश करेंगे। साथ काम करने वाले लोग आपकी पूरी सहायता कर सकते हैं। इस राशि वाले लोगों को बेवजह की जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आप थोड़े झंझट महसूस करेंगे। निजी जीवन की परिस्थितियां ठीक-ठाक रहेंगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर बेहद खुश रहेंगे। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

कर्क राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आप कोई भी जोखिम अपने हाथ में मत लीजिए। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। शादीशुदा लोगों का जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों का बड़े अधिकारियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपकी नौकरी को खतरा रहेगा। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

तुला राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। आपको अपने भाई-बहनों के साथ अच्छे तालमेल बनाए रखने होंगे। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की आप हर संभव कोशिश करेंगे। पिता के सहयोग से आपको अपने कामकाज में लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। आप किसी भी मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। बच्चे आपसे किसी चीज के लिए जिद कर सकते हैं। बच्चों की जरूरतों पर अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। शादीशुदा लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। घर-परिवार की स्थितियां थोड़ी नाजुक दौर में रहने वाली है, इसलिए आपको समझदारी से काम लेना होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। समाज में नए लोगों से जान पहचान हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा। अपने प्रिय के बर्ताव और गुस्से को देख कर थोड़ी परेशानी महसूस करेंगे। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों का मन धार्मिक कामों में अधिक लगेगा। आपकी इनकम सामान्य रहेगी। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आप अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का अचानक ट्रांसफर होने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोग नकारात्मक विचार अपने ऊपर हावी ना होने दें। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर राशि वाले लोगों का घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है, जिससे आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। व्यापार में आपको घाटा हो सकता है। भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। कोई भी समझौता करने से पहले ठीक प्रकार से सोच-विचार अवश्य कीजिए। महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ें।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु कहीं भी पैसा लगाने से पहले परिवार के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है क्योंकि व्यापार में घाटा होने की आशंका बनी हुई है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग दिक्कत महसूस करेंगे। आप लोगों के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

Related Articles

Back to top button