धार्मिक

कन्या में शुक्र करेंगे प्रवेश, किन राशियों के लिए रहेगा शुभ फलदाई, किसको होगी परेशानी, जानिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह-नक्षत्र समय के अनुसार अपनी स्थिति में बदलाव करते रहते हैं। कभी भी कोई ग्रह या नक्षत्र अशुभ नहीं होता है बल्कि इससे मिलने वाले फल शुभ-अशुभ माने जाते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार 23 अक्टूबर 2020 को शुक्र ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करने वाला है और यह इस राशि में 25 दिन तक रहेगा। आखिर शुक्र ग्रह का यह परिवर्तन किन राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा और किसके जीवन में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं शुक्र का कन्या राशि में गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

वृषभ राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह पांचवे स्थान पर गोचर करेंगे, जिसकी वजह से छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। इस राशि वाले लोगों को लाभदायक अवसर हाथ लग सकते हैं। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पारिवारिक जीवन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। कार्य क्षेत्र में सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कामकाज की योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह चौथे स्थान पर गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपको माता से सुख की प्राप्ति होगी। आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपके कार्यों की सराहना हो सकती है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आप अपने सोचे हुए काम पूरे करेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह तीसरे स्थान पर गोचर करने वाला है, जिसकी वजह से आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। छोटे भाई-बहनों का किसी काम में सहयोग मिल सकता है। निजी जीवन में सुधार आएगा। आपको भविष्य में उन्नति के लिए किए गए प्रयास का उत्तम परिणाम मिलने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपको बिजनेस में उन्नति और तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। यदि आप साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो इसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की के नए अवसर हाथ लग सकते हैं। आमदनी के नए स्रोत बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से इस समय के दौरान आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। धन से जुड़ी हुई समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। मित्रों के साथ आप बेहद अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। छात्रों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलने वाला है।

धनु राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह दसवें स्थान पर गोचर करेंगे, जिसकी वजह से राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दायरा बढ़ेगा। कार्यस्थल में आपका रुतबा बढ़ेगा। शत्रु पक्ष पर आप हावी रहेंगे। नौकरी करने वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी परिवर्तन का सोच-विचार कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप इस समय के दौरान कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल सिद्ध होंगे।

मकर राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह नौवें स्थान पर गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आप किसी व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। पिता से चल रहे मतभेद दूर होंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। आप अपने हर कार्य में सफलता हासिल करेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। लव लाइफ में सुधार आएगा। संतान की तरक्की से आपका मन प्रसन्न होगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह छठवें स्थान पर गोचर करने वाले हैं, जिसकी वजह से आपको अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी कानूनी मामले को लेकर आपको परेशान होना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रु आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। नौकरी में बदलाव आने की संभावना बन रही है। इस समय के दौरान आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा संचय किया गया धन भी खर्च हो सकता है। परिवार में माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह पहले स्थान में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपको मिलाजुला फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। आप नकारात्मक विचार अपने ऊपर हावी मत होने दीजिए अन्यथा इसका प्रभाव आपके कामकाज और स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। इस राशि के लोग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। पिता का हर कदम पर सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने आत्मविश्वास का स्तर मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता है।

तुला राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह बारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपको बेवजह की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के लोग किसी कारण से कर्ज ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना बन रही है। व्यापार से जुड़े हुए लोग किसी भी प्रकार का परिवर्तन ना करें अन्यथा आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। अनजान लोगों के ऊपर आप अत्यधिक भरोसा मत कीजिए।

कुंभ राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह आठवें भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपके जीवन में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियां देखने को मिलेंगी। आपको अपने परिवार के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने जरूरी कामकाज पर फोकस कीजिए। कार्य क्षेत्र में आप कुछ परेशानी महसूस कर सकते हैं। कार्यभार अधिक रहेगा। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। आप भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला ना लें।

मीन राशि वाले लोगों की राशि में शुक्र ग्रह सातवें स्थान पर गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपको कार्य क्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। आप साझेदारी में कोई भी बिजनेस शुरू मत कीजिए क्योंकि विवाद की स्थिति बन रही है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button