धार्मिक

दशहरे पर बन रहा है अद्भुत संयोग, नारियल के इन 12 उपायों से दूर हो जाएंगे आपके सारे कष्ट

नारियल यानी श्रीफल का हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में एक बड़ा महत्व है। पूजा पाठ से लेकर हर शुभ कार्य में श्रीफल का प्रयोग जरूर किया जाता है। खासकर मंदिरों में नारियल चढ़ाने और फोड़ने का एक खास रिवाज है। श्रीफल के बिना कोई भी पूजा पाठ पूर्ण नहीं मानी जाती है, इसी बात से श्रीफल के महत्व को समझा जा सकता है। दरअसल हिंदू धर्म में कुछ वृक्षों को काफी महत्व दिया गया है, उन्हीं में से एक नारियल का पेड़ भी है। खैर, आज हम आपको इस आर्टिकल में विजयादशमी के दिन नारियल के प्रयोग की कुछ खास बातें बताने वाले हैं…

मालूम हो दशहरा का त्यौहार आने वाला है और इसकी तैयारियां भी पूरे देश में जोरों शोरों से शुरू हो गई है। बहरहाल दशहरा के दिन नारियल के कुछ प्रयोगों से आपके जिंदगी में होने वाले कष्ट दूर हो सकते हैं। तो आइये जानते हैं, आखिर क्या हैं नारियल के वो प्रयोग…

नारियल का ये उपाय दिलाएगा कर्ज से मुक्ति

विजयादशमी के दिन सूर्योदय से पहले उठ जाएं और नित्यकर्म आदि करने के बाद अपनी लंबाई का एक काला धागा ले लें और इस धागे को एक नारियल में लपेट दें। इसके बाद नारियल का विधि विधान से पूजा करें और घर के पास किसी नदी में जाकर इसे प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

ऐसा करने से होगा बल और पराक्रम में वृद्धि…

विजयादशमी के दिन थोड़ा सा सिंदूर ले लें और उस पर चमेली का तेल मिला दें, इसके बाद इस मिश्रण से नारियल में स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। इस नारियल को लड्डू और गुड़-चना के साथ हनुमान मंदिर में जाकर उनके चरणों में अर्पित कर दें और मंदिर में ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी और कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी।

इस उपाय से व्यापार में मिलेगा लाभ

अगर आपको व्यापार में लगातार घाटा का सामना करना पड़ रहा है तो दशहरे के दिन एक नारियल को सवा मीटर कपडे में लपेट दें, इसके साथ एक जनेऊ, सवा पाव मिठाई लेकर आस पास के किसी राम मंदिर में चढ़ा दें। ऐसा करने से व्यापार में आपको तत्काल लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

माता लक्ष्मी को चढ़ाएं ये चीज, दूर होंगी आर्थिक समस्याएं
कईयों को पैसों की सेविंग्स में समस्या आती है, अगर आपके हाथ में भी पैसे नहीं टिक रहे हैं या आको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, तो दशहरे के दिन लक्ष्मी नारायण मंदिर में जाकर एक जटावाला नारियल, गुलाब और कमल का फूल, सवा मीटर गुलाबी और सफेद कपड़ा, सवा पाव चमेली, दही, सफेद रंग की मिठाई, एक जोड़ा जनेऊ के साथ मां लक्ष्मी को अर्पित कर दें। चढ़ावा करने के बाद मंदिर में ही मां लक्ष्मी की आरती करें और श्रीकनधारा स्त्रोत का जाप करें। ऐसा करेंगे तो आथिक समस्याएं दूर होंगी।

ग्रहदोषों से पाएं मुक्ति

अगर आपके कुंडली में शनि, राहु या केतु से संबंधित कोई समस्या हो, तो इसके निवारण के लिए दशहरे के दिन एक जलदार जटावाला नारियल लें और उसमें काला कपड़ा लपेट दें। इसके साथ 100 ग्राम काला तिल, 100 ग्राम उड़द की दाल और 1 कील को अपने घर के पास किसी नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।

दशहरे के दिन इस उपाय से पाएं कालसर्प दोष से मुक्ति

अगर आपके कुंडली में कालसर्प दोष हो या राहु केतु से जुड़ी समस्याएं हो तो एक सूखा नारियल या काला-सफेद रंग का कंबल किसी जरूरतमंद को दान करें। दशहरे के दिन ऐसा करेंगे तो कालसर्प दोष से मुक्ति मिलेगी।

ऐसा करेंगे तो पूरी होंगी आपकी सारी मनोकामनाएं

अगर आप लगातार मेहनत कर रहे हैं, इसके बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो दशहरे के दिन ये खास उपाय जरूर करें। एक जटावाला नारियल को एक लाल रंग के सूती कपड़े में लपेट दें और बहते जल में प्रवाहित कर दें। ध्यान रहे नारियल प्रवाहित करते समय अपनी मनोकामनाएं जरूर कहें।

बीमारियों से हैं परेशान तो करें ये उपाय

दशहरे के दिए एक जलदार नारियल लें और उसे अपने उपर 21 बार वारकर किसी रावण दहन की आग में डाल दें। अगर आप अपने घर के सभी सदस्यों पर ये नारियल वारेंगे तो अति उत्तम होगा। ऐसा करने से बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

ऐसा करेंगे तो मिलेगी आपकी मनपसंद नौकरी

दशहरे के दिन नारियल के छिलकों को जला लें और उसका भस्म तैयार करे लें। भस्म में नारियल का पानी मिलाएं और उसकी एक लुगदी तैयार कर लें। इस लुगदी की सात पुड़िया बना लें, इनमें से चार पुड़ियों को घर के चारों कोनों में रख दें। बचे हुए तीन पुड़ियों में से एक को घर की छत पर, एक पीपल के पेड़ पर और एक अपनी जेब में रखें। सात दिन बाद सभी पुड़ियों को एक जगह इकट्ठा कर लें और फिर इनमें से एक पुड़िये को उस स्थान पर रखें, जहां आप नौकरी करना  चाहते हैं। ऐसा करने से जल्द ही रोजगार प्राप्त होगा। खैर, ये उपाय आप किसी जानकार से पूछ कर ही करें।<

परेशानियों और संकट से पाएं छुटकारा

दशहरे की पहली रात को एक जलदार नारियल को अपने सिरहाने रख लें और सो जाएं। सुबह उठकर उस नारियल को बहते जल में प्रवाहित कर दें। ध्यान रखें नारियल प्रवाहित करते समय ॐ रामदूताय नम: का अवश्य जाप करें। ऐसा करने से आपको संकट से मुक्ति मिलेगी।

इन उपायों के जरिए पाएं धन-धान्य की कमी से मुक्ति

दशहरे के दिन प्रथम पूज्य भगवान गणेश और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा अवश्य करें। इसके लिए चावल की ढेरी पर तांबे का कलश रखें और एक लाल वस्त्र में नारियल लपेटकर उस कलश में इस तरह रखें कि उसके आगे का भाग दिखाई दे। ऐसे कलश को वरूणदेव का प्रतीक माना जाता है, इस कलश के सामने दो बड़े दीपक जलाएं। इनमें से एक घी का और एक तेल का। एक दीपक चौकी के दाएं तरफ और दूसरा मूर्तियों के चरण में, इसेक अलावा एक दीपक गणेज जी के पास जलाएं। इसके बाद पूजा करें। ऐसा करने से धन-धान्य की कमी नहीं होती।

श्रीगणेश और माता लक्ष्मी के पूजन में एक नारियल अवश्य रखें। पूजा के बाद उस नारियल को अपने घर के तिजोरी में रख दें और रात के समय इस नारियल को निकालकर किसी राम मंदिर में चढ़ा दें। ऐसा करने से भगवान राम आपके सारे कष्टों का हरण करेंगे।

Related Articles

Back to top button