बॉलीवुड

बर्थडे वाले दिन ही खत्म हो गया था काजोल के हीरो का परिवार, पिता ने ले ली थी माँ और बहन की जान

हर किसी को अपने जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। ये आपकी खुशी का दिन होता है। इसे याद कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। आप इस दिन सेलिब्रेट करते हैं। हालांकि आज हम आपको एक ऐसे एक्टर से मिलाने जा रहे हैं जिसके लिए जन्मदिन दुखभरी यादें लेकर आता है। उनके लिए ये वो दिन था जब एक झटके में ही उनका पूरा परिवार खत्म हो गया था। दरअसल हम यहां जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं उनका नाम कमल सदाना है।

21 अक्टूबर, 1970 को मुंबई में जन्में कमल सदाना आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने साल 1992 में काजोल के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये काजोल की भी डेब्यू फिल्म थी। आज से 30 साल पहले यानि 21 अक्टूबर, 1990 को जब कमाल अपना 20वां जन्मदिन मनाने की तैयारी में लगे थे तो उनके घर एक हादसा हो गया था।

दरअसल कमल के 20वें जन्मदिन पर उनके पिता ब्रिज सदाना बेकाबू होकर घर में अंधाधून गोलियां चलाने लगे थे। उनकी गोलीयों से कमल की मां सईदा खान और बहन नम्रता की मृत्यु हो गई थी। एक गोली कमल की गर्दन को छूकर भी निकली थी, हालांकि वह बाल बाल बच गए थे। इतनी गोलियां चलाने के बाद कमल के पिता ने खुद को गोली मार आत्महत्या भी कर ली थी।

कमल ने एक इंटरव्यू में इस घटना का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि पिताजी ने ऐसा क्यों किया उसकी वजह मुझे आज तक नहीं पता है। उन्होंने घर में आर्थिक तंगी होने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि परिवार ने प्रॉपर्टी में अच्छा खास इंवेस्ट कर रखा था इसलिए पैसों की कोई समस्या नहीं थी।

बता दें कि कमाल के पिता ब्रिज बॉलीवुड में निर्देशक और निर्माता थे। उन्होंने ‘दो भाई’, ‘यह रात फिर ना आएगी’, ‘उस्तादों के उस्ताद’, ‘विक्टोरिया नंबर 203’, ‘प्रोफेसर प्यारेलाल’ जैसी कई फिल्में बनाई थी। 1990 में जब परिवार नहीं रहा तो कमाल ने इस घटना के दो साल बाद यानि 1992 में काजोल संग ‘बेखुदी’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री मारी।

1993 में वे ‘रंग’ फिल्म में दिव्या भारती संग दिखाई दिए। ये फिल्म सफल रही थी। हालांकि बाद में कमल का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चला। ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड को गुड बाय बोल दिया। फिर 2006 में फेमस सीरियल ‘कसम से’ के माध्यम से  कमबैक किया। वहीं 2014 में उन्होंने ‘रोर: टाइगर्स ऑफ सुंदरबन’ नाम की फिल्म बनाई। इसकी कहानी उन्होंने स्वयं लिखी थी।

वैसे क्या आपको कमल सदाना की कौन सी फिल्म सबसे अच्छी लगती है?

Related Articles

Back to top button