धार्मिक

इन 5 राशियों का खुलेगा बंद किस्मत का ताला, श्रीहरि की कृपा से बढ़ेगी आय, मिलेंगीं सुख-सुविधाएं

इस संसार में हर किसी मनुष्य का जीवन समय के साथ-साथ प्रभावित होता रहता है। रोजाना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव मनुष्य के जीवन में बहुत सी परिस्थितियां पैदा करता है। कभी जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत होता है तो कभी जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार जैसी राशि में ग्रहों की स्थिति होती है उसी के अनुसार फल की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं जिनकी किस्मत खुलने वाली है। भगवान विष्णु जी की कृपा से इन राशि वाले लोगों की इनकम में बढ़ोतरी होगी और जीवन में सभी सुख-सुविधाएं मिलने के योग बन रहे हैं।

आइए जानते हैं श्री हरि की कृपा से किन राशियों की खुलेगी किस्मत

मेष राशि वाले लोगों के आने वाले दिन बेहद अच्छे साबित होंगे। भगवान विष्णु जी की कृपा से आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। आप अपने अधूरे सपने साकार करने में सफल हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों का जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत होगा। आपके रिश्तो में प्यार बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सफलता हासिल होगी और आपकी लव लाइफ में खुशियों के दौर आरंभ होंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर श्री हरि की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। रुके हुए काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। इस राशि के लोग अपने लव पार्टनर से दिल की बात खुलकर कह सकते हैं। व्यापार में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। व्यापार में बनाई गई योजनाएं तेजी से आगे बढ़ेंगीं। बिजनेस पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से बेहद खुश रहेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों का समय शुभ रहेगा। श्री हरि की कृपा से मानसिक परेशानियां दूर होंगी। आपकी इनकम में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। खर्चों में कमी आएगी। परिवारिक मामलों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। महत्वपूर्ण कामों के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आप अपने विरोधियों को प्राप्त करेंगे। संतान की तरफ से सुख की प्राप्ति होगी। परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्रेम बना रहेगा। आप कोई बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के बहुत से मौके हाथ लगेंगे।

धनु राशि वाले लोगों की किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। किस्मत के सहारे आपके कार्य बनते चले जाएंगे। श्री हरि की कृपा से आपको धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आने वाले समय में आपको अपने कामकाज का अच्छा फायदा मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। प्रेम जीवन में आप अपने प्रिय को खुश रखेंगे। आपका रिश्ता मजबूत बनेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय शानदार रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। निजी जीवन की उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से छुटकारा मिल सकता है। श्री हरि की कृपा से कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलने के योग बन रहे हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों के प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए आपको कठिन समय में समझदारी से काम लेने की जरूरत है। परिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में आप अपनी बुद्धिमानी के इस्तेमाल से अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। आप अपनी योजनाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास कीजिए। पारिवारिक जरूरतों पर अधिक पैसा खर्च होने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोगों को अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर लगाम रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय कठिन रहेगा। आपका प्रेम संबंध उजागर होने का भय बना हुआ है। आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

कर्क राशि वाले लोगों के कामकाज के सिलसिले में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में साथ काम करने वाले लोगों से झड़प हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अचानक आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी सामान्य रूप से व्यतीत होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहने वाला है। प्रेम जीवन को लेकर आपको कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना बन रही है। आपके प्रेम के रिश्ते मजबूत बनेंगे। शादीशुदा लोगों का जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। काम के सिलसिले में आपको अधिक प्रयास करना पड़ सकता है परंतु इसका आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप सामाजिक कामों में थोड़ा अधिक व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई से इधर-उधर भटक सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने परिवार और कारोबार में अच्छा तालमेल रखना होगा। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार बना कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। विदेश में कार्य कर रहे लोगों का समय ठीक रहेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि वाले लोगों को कुछ कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चो पर भी लगाम रखें। आप अपने भविष्य को लेकर सोच-विचार करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप उत्तम भोजन का आनंद ले सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा चोट या दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। बच्चों की तरफ से परेशानियां कम होंगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में आपको सफलता मिलेगी और खुशियों का दौर जारी रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है, जिस पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि यह आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। अचानक प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button