ऐश्वर्या ने पति के साथ यह काम करने से कर दिया था मना, सालगिरह पर हो गयी थी जमकर लड़ाई

बॉलीवुड की मेड फॉर इच अदर कपल्स की लिस्ट में शुमार ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को 13 साल से भी अधिक का समय हो चुका है। ये बी-टाउन की सबसे पसंदीदा और मशहूर जोड़ियों में से एक है, यही नहीं बल्कि फैंस भी इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। शादी के इतने सालों बाद भी आज तक कभी दोनों के बीच झगड़े की खबर नहीं आई। मगर शादी की दूसरी सालगिरह पर ऐश्वर्या और अभिषेक में जबरदस्त बहस हुई थी। आइये जानते हैं, आखिर क्या था पूरा मामला…
हर कपल अपने सालगिरह की यादों को संजो कर रखना चाहता है। इसी कड़ी में अभिषेक और ऐश्वर्या भी बर्थडे से लेकर अपनी शादी की सालगिरह बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। मगर इनके शादी के दूसरे सालगिरह पर दोनों में खूब लड़ाई हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक की एक गलती पर ऐश्वर्य़ा उन पर खूब भड़क गई थीं।
जानिए क्यों हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या में बहस…
दरअसल एक इंटरव्यू में अभिषेक और ऐश्वर्या से ये पूछा गया था कि ऐसी कोई रोमांटिक चीज जो आप दोनों ने एक दूसरे के लिए की हो। इस सवाल को सुनने के बाद पहले तो दोनों हंसने लगे, इसके बाद अभिषेक ने कहा कि उन्होंने शादी की दूसरी सालगिरह में ऐश्वर्या के साथ समंदर के किनारे एक रोमांटिक डिनर डेट का प्लान बनाया था। अभिषेक बताते हैं कि मैंने उस दिन को खास बनाने के लिए ये प्लानिंग की थी, लेकिन ये हम दोनों के लिए सरप्राइज नहीं बल्कि एक आपदा बनकर आई थी।
ऐश्वर्या ने कहा, ‘समंदर के किनारे कैंडल लाइट डिनर सबसे बकवास…’
अभिषेक की बात को ऐश्वर्या ने आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगर आप सोचते हैं कि समंदर के किनारे बैठकर कैंडल लाइट डिनर दुनिया की सबसे रोमांटिक चीज है तो मैं कहना चाहूंगी कि ये सबसे बकवास है। ऐश्वर्या कहती हैं कि सबसे पहले तो समंदर में चलने वाली हवा आपके सभी मोमबत्तियों को बुझा देगी और उसके बाद आपके खाने में इतनी रेत आ जाएगी कि आपका मूड पूरा खराब हो जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों अपनी दूसरी सालगिरह पर समंदर के किनारे कैंडल लाइट डिनर पर गए थे और ऐश्वर्या का उस दिन काफी मूड खराब हो गया था, इतना ही नहीं उन्हें अभिषेक पर काफी गुस्सा भी आया था।
जानिए अभिषेक ने ऐश्वर्या को कैसे किया था प्रपोज..
एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि जनवरी 2007 में जब फिल्म गुरू का प्रीमियर टोरंटो में हुआ, तो उसके बाद होटल के बालकनी में मैंने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था। अभिषेक के मुताबिक ऐश्वर्या ने उनके प्रपोजल को तुरंत स्वीकार कर लिया था। बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक ने शादी से पहले ढाई अक्षर प्रेम के, कुछ ना कहो, बंटी और बबली, उमराव जान, धूम-2 और गुरू जैसे फिल्मों मं एक साथ काम किया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ने साल 2007 में शादी की थी यानी दोनों की शादी को अब 13 साल से भी अधिक हो चुके हैं। शादी के समय ऐश्वर्या 33 की थीं तो वहीं अभिषेक 31 के थे। जी हां, ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन से 2 साल बड़ी हैं। हालांकि इनके उम्र का फासला इनकी शादी में कभी रोड़ा नहीं बनी और अक्सर दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है। इस कपल की 8 साल की एक बेटी आराध्या है।