नवरात्रि में पूजा के दौरान अपनाएँ यह उपाय, माता भगवती हर मनोकामना करेंगी पूर्ण

इन दिनों पूरे देश में नवरात्रि का पवन पर्व मनाया जा रहा है। कोरोना के चलते ये हर साल की तरह धूमधाम से नहीं हो रहा है लेकिन घर बैठे भी भक्तजन मां को प्रसन्न करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि यदि नवरात्रि में आप ने माता रानी को खुश कर दिया तो आपके जीवन की सभी परेशनियां दूर हो जाती है।
शस्त्रों में भी देवी मां की पूजा पाठ के विभिन्न तरीके बताए गए हैं। ऐसे में आज हम आपको देवी भागवत में बताए गए कुछ खास उपायों से अवगत कराने जा रहे हैं। यदि आप नवरात्रि में इन उपायों को करते हैं तो आपकी हर मनोकामना शीघ्र पूर्ण हो जाएगी।
पहला उपाय
देवी भागवत (स्कंध 11, अध्याय 12) के अनुसार यदि आप देवी मां को विभिन्न प्रकार के रसों से स्नान करवाते हैं तो वह जल्दी खुश होती है। इसलिए नवरात्रि में माता जगदंबिका को आम अथवा गन्ने के रस से स्नान करवाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके घर मां लक्ष्मी हमेशा विराजित रहती है। आपके घर धन की कोई कमी नहीं आती है। इसके अतिरिक्त मां सरस्वती का आशीर्वाद भी मिलता है। ज्ञान में वृद्धि होती है।
दूसरा उपाय
यदि आप ने जीवन में बहुत पाप किए हैं तो उसे इस उपाय से धोया जा सकता है। नवरात्रि में देवी मां को कपूर, अगरु (सुगंधित वनस्पति), केसर, कस्तूरी व कमल के जल से स्नान करवाएं। ऐसा कर अपने सभी पापों की माता रानी से हाथ जोड़ एवं चरणों में झुक क्षमा मांगें। देवी मां आपके ऊपर दया दिखाएगी और आपको सुधरने का एक और मौका देगी।
तीसरा उपाय
नवरात्रि में मां दुर्गा को रत्नाभूषणों का दान करना लाभकारी माना जाता है। यह दान करने के बाद आपके घर धन की कभी कोई कमी नहीं होती है। माता रानी की कृपा से आप अनेक प्रकार की संपत्तियों के मालिक बन जाते हैं। पैसों की आवक भी बढ़ना शुरू हो जाती है। गरीबी आसपास भी नहीं भटकती है।
चौथा उपाय
नवरात्रि में मां को द्राक्षा (दाख) के रस से स्नान करवाना लाभकारी होता है। ऐसा कर आप सालभर के लिए माता रानी की कृपा ले लेते हैं। माता के आशीर्वाद से आपको अगले एक साल तक कभी किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है।
पांचवा उपाय
मां को नवरात्रि में दूध से स्नान करवाना भी श्रेष्ठ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि दूध से देवी मां को स्नान करवाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि मिलती है।
ये भी पढ़ें- कन्या पूजन में अगर कन्याओं को देंगे ये 6 चीजें तो प्रसन्न हो जाएंगी